फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur MP (Madhya Pradesh) News: Coronavirus Sample jabalpur mp madhya pradesh news coronavirus sample 12 people: Jabalpur health department took 12 people sample who return from united kingdom

जबलपुर: 25 नवंबर के बाद इंग्लैंड से आए 12 लोग, सैंपल लेने दौड़ा स्वास्थ्य अमला

Wed, 23 Dec 2020 07:39 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 23 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur MP (Madhya Pradesh) News: Coronavirus Sample jabalpur mp madhya pradesh news coronavirus sample 12 people: Jabalpur health department took 12 people sample who return from united kingdom
जबलपुर: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रिटेन में मिलने कोरोना के नए स्ट्रेन ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि 25 नवंबर के बाद 12 लोग इंग्लैंड से जबलपुर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को 22 दिसंबर को एयरपोर्ट से इन 12 यात्रियों की सूची मिली, जिसके बाद उनके सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया। इन सभी लोगों को उनके ही घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला, जिसके बाद कई देशों ने यूके आने-जाने वाली उड़ानें बंद कर दीं। इन देशों में भारत भी शामिल है। अब पूरे देश में उन लोगों की तलाश की जा रही है, जो 25 नवंबर के बाद यूके से भारत आए। इस बीच जबलपुर प्रशासन को पता लगा कि शहर के 12 लोग इंग्लैंड से लौटे हैं, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए हैं। साथ ही, उन सभी लोगों को उनके ही घरों में आइसोलेट कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया के मुताबिक, कोरोना के दूसरे स्ट्रेन का खतरा जबलपुर में नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यूके से जबलपुर आए लोगों के सैंपल कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश पर लिए गए। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम से जबलपुर आए लोगों की सूची एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीएमएचओ को भेजी थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर डीपीएम विजय पांडे, डॉ. विभोर हजारी, डॉ. प्रियंक दुबे सहित 10 डॉक्टरों को सैंपल लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. कुरारिया का कहना है कि कोरोना के नए स्ट्रेन में वायरस ज्यादा खतरनाक हो गया है। यदि दूसरे स्ट्रेन का संक्रमण फैलता है तो सर्दियों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोग जागरूक होकर ही कोरोना को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed