{"_id":"620109f859c82334a15585d3","slug":"indore-police-had-been-circling-for-five-years-the-officer-was-called-from-the-icu-of-the-hospital-and-the-accused-was-arrested-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पांच साल से काट रहे थे पुलिस के चक्कर, अस्पताल के आईसीयू से किया अफसर को कॉल तो दो घंटे में गिरफ्तार हो गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पांच साल से काट रहे थे पुलिस के चक्कर, अस्पताल के आईसीयू से किया अफसर को कॉल तो दो घंटे में गिरफ्तार हो गया आरोपी
Mon, 07 Feb 2022 05:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 05:30 PM IST
सार
इंदौर के एक बुजुर्ग पांच साल से पुलिस के चक्कर काट रहे थे मगर एफआईआर नहीं लिखी गई। अस्पताल के आईसीय़ू से बुजुर्ग ने डीसीपी को कॉल किया कि कल रहूं न रहूं इसलिए आखिरी बार फोन कर रहा। इस पर दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल के आईसीयू पहुंचकर जवान ने वीडियो कॉल पर करवाई बात
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस अफसर के पास पहुंचे एक कॉल ने उनकी नींद उड़ा दी। पांच साल से थाने के चक्कर काट रहे बुजुर्ग बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती है और बायपास सर्जरी होना है। बुजुर्ग ने आखिरी उम्मीद के चलते डीसीपी को कॉल किया और नतीजा यह हुआ कि दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार हो गया।
दरअसल, नेहरू नगर निवासी 61 वर्षीय हरिशंकर धवन बैंक से रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने अपने जीवनभर की पूंजी शेयर मार्केट में लगा दी थी। जॉइंट रिसर्च एडवाइजरी कंपनी का मालिक तबरेज खान उनके डीमैट अकाउंट का पासवर्ड लेकर खुद ही ऑपरेट करने लगा। इसके बाद वह धवन के 18 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़ित धवन पिछले पांच साल से थाने के चक्कर काट रहे थे लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही थी। वर्तमान में हरिशंकर धवन शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू से ही डीसीपी संपत उपाध्याय को कॉल किया। कहा कि साहब, मेरी कल बायपास सर्जरी होना है। पता नहीं रहूं न रहूं, इसलिए सोचा आखिरी कॉल करके आपसे एफआईआर दर्ज करने का निवेदन कर लूं। डीसीपी ने विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी से बात कर तबरेज का रिकॉर्ड खंगालने को कहा। टीआई तहजीब काजी ने रिकॉर्ड देखकर एफआईआर दर्ज की और दो घंटे में आरोपी तबरेज खान को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी उपाध्याय और टीआई काजी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विजय नगर थाने के जवान को आईसीयू में ही भेजकर थाने से धवन को वीडियो कॉल करके बात कराई। धवन से डीसीपी ने कहा मैंने आपसे आरोपी को पकड़ने का वादा किया था, वह मैंने पूरा कर दिया। आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएं। टीआई काजी ने बताया कि हरिशंकर धवन ने रिटायरमेंट के बाद अपना पैसा एडवाइजरी कंपनी में लगा दिया। 10 गुना रुपए के लालच में आकर उन्होंने अपने कमाए हुए 18 लाख आरोपी तबरेज खान की फर्म में लगा दिए लेकिन इसके बाद आरोपी फरार हो गया।