फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Out of the eight people who got Omicron, four had got both the doses of the vaccine, one had received the booster dose... all asymptomatic

Indore News: जिन नौ लोगों में मिला ओमिक्रोन, उसमें से चार ने लगवा लिए थे वैक्सीन के दोनों डोज, एक को लग चुका है बूस्टर डोज... सभी एसिम्प्टोमेटिक

Sun, 26 Dec 2021 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 02:28 PM IST
सार

इंदौर में जिन 9 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है उनके बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। 9 में से 4 लोगो को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। एक को बूस्टर डोज लगा हुआ था। खास बात ये है कि ये सभी मरीज एसिम्प्टोमेटिक हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Out of the eight people who got Omicron, four had got both the doses of the vaccine, one had received the booster dose... all asymptomatic
कोरोना - फोटो : self

विस्तार

इंदौर में जिन 9 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है उनके बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। 9 में से 4 लोगो को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। एक को बूस्टर डोज लगा हुआ था। खास बात ये है कि ये सभी मरीज एसिम्प्टोमेटिक हैं।  
विज्ञापन


मरीजो की बात करें तो इनमें 23 और 26 साल की युवती है। 23  वर्षीय युवती यूके में छात्रा है।  वह यूके से इंदौर आई थी। यूके और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 15 और 18 दिसम्बर को इंदौर में पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उसे शेल्बी हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया। युवती को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। इसी तरह 26 वर्षीय युवती तंजानिया से लौटी थी। उसे इंदौर के मयूर हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया गया। करीब तीन दिन पहले युवती वापस मुंबई लौट गईं। 
विज्ञापन


दुबई से इंदौर लौटे 24 वर्षीय युवक के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के इस प्रकार के ज्ञात मरीजों की तादाद बढ़कर नौ पर पहुंच गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रविवार को ही खुलासा किया कि ओमीक्रोन स्वरूप सूबे में पहुंच चुका है और इसके सभी नौ मरीज औद्योगिक केंद्र इंदौर में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक को लग चुका है बूस्टर डोज
यूएस में रहकर  पढ़ाई कर रहा 20 साल का युवक 18 दिसम्बर को पॉजिटिव आया। उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। एमआरटीबी हॉस्पिटल में उसे क्वारन्टीन किया है। 22 दिसम्बर को रिपोर्ट नेगेटिव आई है। करीब एक साल से यूएसए में रह रहा 30 वर्षीय युवक इंदौर आया था। 5 दिसम्बर को उसने बूस्टर डोज लगाया था। 20 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीएनएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सेम्पल लिया है। 


लगवा चुका था दोनों डोज
33 वर्षीय युवक तंजानिया से मुंबई होते हुए इंदौर आया था। पिछले दिनों रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मयूर हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया। कुछ दिन पहले वापस मुंबई लौट गया। एक अन्य वर्षीय युवक 17 दिसम्बर को घाना से मुंबई होते हुए इंदौर आया था। यहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एमटीआरबी अस्पताल में भर्ती किया है। युवक ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे। दुबई से 31 वर्षीय युवक इंदौर आया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। डीएनएस हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। युवक को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके तब। इसी तरह 26 वर्षीय युवक 8 दिसम्बर को दुबई गया था। वहां से 13 दिसम्बर को इंदौर आया। 19 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे 7 दिन डीएनएस हॉस्पिटल में क्वारन्टीन किया और अब होम आइसोलेशन में है। 24 दिसम्बर को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed