फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore fire: Accused Sanjay alias Shubham Dixit arrested in injured condition, admitted to MY Hospital

इंदौर अग्निकांड: सात मौतों का आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित जख्मी हालत में गिरफ्तार, एमवाय अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 May 2022 09:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 May 2022 09:34 AM IST
सार

इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में लगाने वाले मुख्य आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार रात एक तरफा प्यार में एक मल्टी में आग लगा दी थी, आगजनी की घटना में सात लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
Indore fire: Accused Sanjay alias Shubham Dixit arrested in injured condition, admitted to MY Hospital
आगजनी का आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में लगाने वाले मुख्य आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लोहा मंडी के इलाके में छुपा था, जहां से शनिवार उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


बता दें युवक ने शुक्रवार देर रात एकतरफा प्यार के चलते मल्टी में रहने वाली युवती की स्कूटी में आग लगा दी थी, जिससे आग पूरे बिल्डिंग में फैल गई थी। देर रात हुई आगजनी की इस घटना में सात लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

 
झांसी का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार आग लगाने वाला आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित झांसी का निवासी है। वह सालभर पहले ही इंदौर आया था। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी बिल्डिंग में वह छह माह पहले किराएदार के रूप में रह रहा था। एकतरफा प्यार के चलते युवक ने यह घटना की। आरोपी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। लेकिन वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दस हजार रुपये सहित कुछ अन्य मामलों में भी युवक-युवती के बीच विवाद की बात सामने आई है। आरोपी संजय के खिलाफ आईपीसी 302, 436 का अपराध दर्ज किया है। शनिवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने भी कहा  था कि यह हादसा है या षड़यंत्र दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगे उसमें साफ हो गया कि किस तरह एक युवक स्कूटी में आग लगाकर निकला था। इसके बाद पुलिस ने इसी बिंदू पर जांच को आगे बढ़ाया और मामला सुलझ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
ये भी पढ़ें- आरोपी के पिता बोले- सख्त से सख्त सजा मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed