फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father of accused of burning seven people in Indore said son should get strict punishment have been evicted by removing advertisements years ago

झांसी: इंदौर में सात लोगों को जलाकर मारने के आरोपी के पिता बोले- मिलनी चाहिए सख्त सजा, सालों पहले कर चुका हूं बेदखल

Sun, 08 May 2022 08:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 08 May 2022 08:06 PM IST
सार

घटना का आरोपी झांसी के खातीबाबा इलाके की बृह्मपुरी कॉलोनी निवासी संजय दीक्षित (30) निकला। संजय के पिता रेलवे के एसी शेड में इंजीनियर देवेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका संजय से सालों से कोई वास्ता नहीं था।

विज्ञापन
Father of accused of burning seven people in Indore said son should get strict punishment have been evicted by removing advertisements years ago
इंदौर अग्निकांड के आरोपी के पिता भी चाहते हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस घटना में एकतरफा प्यार में युवक ने एक युवती की स्कूटी में आग लगा दी थी। यह आग बिल्डिंग में फैल गई और इससे सात लोगों की जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना का आरोपी झांसी के खातीबाबा इलाके की बृह्मपुरी कॉलोनी निवासी संजय दीक्षित (30) निकला। संजय के पिता रेलवे के एसी शेड में इंजीनियर देवेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका संजय से सालों से कोई वास्ता नहीं था। संजय गलत संगत में पड़ गया था। उसने बीटेक की पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी थी। इससे आजिज आकर तीन साल पहले उन्होंने उसे परिवार से बेदखल कर दिया था। इसका अखबार में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संजय कभी कभार ही झांसी आता था और बगैर बताए चला जाता था। मां रेखा से ही उसकी बात होती थी। उन्हें ये तक नहीं पता था कि संजय इंदौर में रह रहा है। वे समझते थे कि संजय दिल्ली में है। पिता ने कहा कि संजय ने बहुत गलत काम किया है। इसकी उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed