फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Private hospitals free their resources for covid-19 patients

मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए

Sun, 18 Apr 2021 12:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
पीटीआई, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:29 AM IST
सार

  • ग्वालियर शहर में स्थित सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Gwalior Private hospitals free their resources for covid-19 patients
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 के मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज बहुत मंहगा होता है, लेकिन ग्वालियर के कुछ निजी अस्पतालों ने अपने संसाधन पैरा मेडिकल स्टाफ सहित प्रशासन को सौंप दिए हैं। इससे प्रशासन को कोविड-19 के मरीजों के लिए करीब 500 बिस्तर मिल गए हैं। इस समय ग्वालियर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन 900 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


ग्वालियर के कलेक्टर कौशैलेन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि आपदा के समय ग्वालियर के 12 निजी अस्पतालों ने जनहित में अपने अस्पताल और डॉक्टरों को प्रशासन को सौंप दिया है। इन अस्पतालों में निशुल्क कोविड केयर मिलेगी। छह अस्पताल शुरु हो चुके हैं और जल्दी ही दूसरे भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत यहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में भर्ती हो रहे संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही मजबूत रेफरल सिस्टम भी विकसित किया है, जिससे गंभीर मरीज को तत्काल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ग्वालियर शहर में स्थित सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौर : राधा स्वामी सत्संग परिसर लगभग तैयार, कोविड निदान सेंटर में 2000 बेड की व्यवस्था


उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में सरकार द्वारा संचालित 14 स्वास्थ्य संस्थाओं सहित 57 निजी अस्पतालों में 2,154 बिस्तर खाली हैं। इसके साथ भविष्य में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और नर्सिंग कॉलेज एवं संस्थाओं में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पैरामेडीकल स्टाफ, चिकित्सक व ऑक्सीजन सहित पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बिस्तरों का इंतजाम किया गया है।

सिंह ने बताया कि इसके अलावा, संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी सुविधा के रूप में जेएएच के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल व जिला चिकित्सालय ग्वालियर के अलावा ईएसआई अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हजीरा, मिलिट्री अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, आईटीएम अस्पताल, व्हीआईएसएम अस्पताल, रामसिंह धाकरे मेमोरियल अस्पताल, सर्वधर्म अस्पताल, टाईम अस्पताल, सोफिया अस्पताल, रामनाथ सिंह चिकित्सालय और रामकृष्ण अस्पताल मे मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed