फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2000 beds are ready in Radha Swami Satsang Complex to fight of covid 19 in Indore

इंदौर : राधा स्वामी सत्संग परिसर लगभग तैयार, कोविड निदान सेंटर में 2000 बेड की व्यवस्था

Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश में बीते दो हफ्तों में नए मामलों में 79 फीसदी उछाल आया है

विज्ञापन
2000 beds are ready in Radha Swami Satsang Complex to fight of covid 19 in Indore
राधा स्वामी सत्संग परिसर में तैयार बेड... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 44 जिलों में कोरोना की लहर बहुत घातक हो चुकी है। इन जिलों से आने वाली तस्वीर काफी डरावनी हैं। यहां हर दिन 13.4 फीसदी की रफ्तार से मिल रहे संक्रमण के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन यह खबर आपको सुकून दे सकती है। 

विज्ञापन


इंदौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए राधा स्वामी सत्संग परिसर में लगभग 2000 बेड की व्यवस्था है, जल्दी ही इंदौर को कोरोना से लड़ने में सहायता मिलेगी। अब कह सकते हैं कि कोरोना हारेगा- इंदौर जीतेगा।
विज्ञापन


इंदौर में बढ़ाया गया है लॉकडाउन
इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए लॉकडाउन को सात दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह ठीक वैसा ही रहेगा जैसा पिछला हफ्ता बीता है। अतिरिक्त सख्ती नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि जामनगर रिफाइनरी से इंदौर के लिए ऑक्सीजन की विशेष खेप रवाना हो चुकी है। यह शनिवार रात या रविवार सुबह तक इंदौर पहुंच जाएगी। सूबे में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला इंदौर है। यहां की स्थिति इतनी खराब है कि अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है।ऑक्सीजन के अभाव में मरीज वाहन में बैठकर इंतजार कर रहे हैं। 

इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दो सप्ताह में नए मामलों में 79 फीसदी उछाल आया है।  आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में स्थानीय अस्पतालों में 7,000 बिस्तरों की व्यवस्था के बावजूद कोविड-19 के मरीजों को बिस्तर मिलने में समस्या हो रही है।


प्रशासन के आदेश के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान आम लोग निर्धारित अवधि में फल-सब्जी, दूध और किराना खरीद सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 87,625 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,040 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed