{"_id":"639bff5791d8340e0053c8e5","slug":"energy-minister-pradhuman-singh-tomar-left-the-house-and-spent-the-night-on-the-road-set-up-jan-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pradhuman Singh Tomar: ऊर्जा मंत्री ने घर छोड़ सड़क पर गुजारी रात, तंबू के नीचे लगाई जन चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pradhuman Singh Tomar: ऊर्जा मंत्री ने घर छोड़ सड़क पर गुजारी रात, तंबू के नीचे लगाई जन चौपाल
Fri, 16 Dec 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:47 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हर दिन कुछ नया करने में जुटे रहते हैं। कभी वह नालियों में उतर कर गंदगी साफ करते हैं तो कभी टॉयलेट की सफाई करते हैं। तो कभी विकास कार्यों के लिए चप्पल जूते पैरों में पहनना छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों से वन टू वन चर्चा करते ऊर्जा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री तोमर ने घर छोड़ तंबू में रात गुजारी और जन चौपाल लगाई साथ ही अधिकारियों को विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुरुवार रात ग्वालियर शहर के फूलबाग- सेवा नगर से लेकर किलागेट और हजीरा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों का ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर निरीक्षण करने घर से निकले थे, लेकिन किला गेट चौराहे पर जाकर मंत्री तोमर रूक गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों और अपने समर्थकों से बोले आज रात मैं यहीं रुकूंगा। यहां के निवासियों ,व्यापारियों के मकान और दुकानें सड़क चौड़ीकरण में टूटी हैं उनका त्याग और बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए खुले दिल से सहयोग किया है। सड़कें खुदी पड़ीं हैं। मलवा हटाया जा रहा है। काम चल रहा है लेकिन काम में और तेजी आए और समय सीमा में काम पूरा हो इसलिए मैं अपने स्थानीय लोगों और साथियों के साथ पूरी रात किला गेट चौराहे पर गुजारुंगा।
आनन-फानन में किला गेट चौराहे पर तंबू लगाया गया और अधिकारियों के साथ मंत्री तोमर ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की वहीं, जन चौपाल के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों व्यापारियों, निवासियों से वन टू वन चर्चा की और लोगों की समस्या के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही निर्माणाधीन विकास कार्य में तेजी लाने और समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आनन-फानन में किला गेट चौराहे पर तंबू लगाया गया और अधिकारियों के साथ मंत्री तोमर ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की वहीं, जन चौपाल के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों व्यापारियों, निवासियों से वन टू वन चर्चा की और लोगों की समस्या के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही निर्माणाधीन विकास कार्य में तेजी लाने और समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
