Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior High Court Smart City CEO PIL NHAI Reply Notice

मध्य प्रदेश: अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त, स्मार्ट सिटी सीईओ को चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 11:27 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 28 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जनहित याचिका में अधूरा जवाब और उसकी प्रतियां उपलब्ध नहीं कराने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के CEO को पक्षकार बनाने के आवेदन पर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है। 

विज्ञापन
Gwalior High Court Smart City CEO PIL NHAI Reply Notice
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अधूरा जवाब पेश करने पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जी. एस. अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार को सभी संबंधित पक्षों को जवाब की प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मामले में पक्षकार बनाने के आवेदन पर सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने की स्पष्ट चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जवाब की प्रतियां सौंपने के निर्देश
सुनवाई के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विस्तृत जवाब तो पेश कर दिया गया, लेकिन आयोग और अन्य पक्षों के वकीलों को इसकी प्रतियां नहीं दी गईं। इस पर अधिवक्ता संकल्प शर्मा ने अदालत को भरोसा दिलाया कि 30 नवंबर तक सभी पक्षों को जवाब की प्रति उपलब्ध करा दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने अन्य वकीलों को जवाब का अध्ययन कर अपना प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार, सरकारी वकील रवींद्र दीक्षित ने भी स्वीकार किया कि 5 अक्तूबर के आदेश के अनुपालन में जवाब दाखिल तो हो गया है, किंतु इसकी प्रतियां पक्षों को नहीं मिली हैं। उन्होंने भी 30 नवंबर तक सभी को प्रति देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रशासन पर सख्त रुख
मामले में याचिकाकर्ता ने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रतिवादी संख्या 7 बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। चूंकि स्मार्ट सिटी संस्थान राज्य सरकार के अधीन है, इसलिए महाधिवक्ता कार्यालय 30 नवंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस आवेदन की प्रति सौंपेगा।


उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। यदि वे जवाब नहीं देते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस मामले में पक्षकार बनने पर कोई आपत्ति नहीं है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed