Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Madiaado Buffer Zone Team Clears 15 Acres of Encroached Forest Land

एमपी: वनभूमि पर कब्जा कर खेती की तैयारी कर रहे लोगों को झटका, 15 एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण

Mon, 23 Nov 2026 02:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/पन्ना Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 02:16 PM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के मडियादो बफरजोन में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाटन गांव में करीब 15 एकड़ वनभूमि को कब्जे से मुक्त कराया। टीम ने अवैध बाड़ी, खूंटे हटाकर अतिक्रमण में इस्तेमाल सामग्री जब्त की।

विज्ञापन
Madiaado Buffer Zone Team Clears 15 Acres of Encroached Forest Land
वन भूमि से अवैध कब्जे को हटाते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व के मडियादो बफरजोन क्षेत्र में वनभूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पाटन गांव में वन विभाग की टीम ने करीब 15 एकड़ वनभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वनभूमि पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी में जुटे लोगों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पन्ना टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मडियादो बफरजोन अंतर्गत पाटन गांव के उदयपुरा बीट क्षेत्र में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक 38 में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन


पढ़ें:  कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सीलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान वन अमले ने करीब 15 एकड़ भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए कृषि कार्य के उद्देश्य से बनाई गई बाड़ी को उखाड़ दिया। इसके अलावा जमीन पर लगाए गए खूंटे भी हटाए गए और अतिक्रमण में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त कर ली गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई की।

वनभूमि की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ विभाग
वन विभाग की इस कार्रवाई को वनभूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व के संवेदनशील वन क्षेत्र में अतिक्रमण की गतिविधियों पर रोक लगाने और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। वन अमले ने स्पष्ट किया कि वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed