Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Cabinet to Discuss Key Proposals, Supreme Court to Hear Sealing Action Case

भोपाल में आज: कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सीलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Mon, 23 Nov 2026 08:36 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Nov 2026 08:36 AM IST
सार

भोपाल में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, वहीं सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और ऐशबाग के जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Cabinet to Discuss Key Proposals, Supreme Court to Hear Sealing Action Case
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:30 बजे विज्ञान भवन में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडलीय समिति की सातवीं बैठक में शामिल होंगे। शाम पांच बजे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे रविंद्र भवन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- भोपाल: 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम ने मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता को भी बनाया भागीदार
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की सीलिंग कार्रवाई पर सुनवाई आज
भोपाल में रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर की जा रही सीलिंग कार्रवाई के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। नगर निगम ने इस मामले में 10 पेज का हलफनामा पेश किया है। इसमें अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया गया है। नगर निगम के अनुसार, तीन चरणों में करीब 10 हजार नोटिस जारी किए गए हैं और 639 संपत्तियों को सील किया गया है। हालांकि, अरेरा कॉलोनी और रोहित नगर में हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया था, उनमें से कुछ दोबारा संचालित होने लगे हैं। रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों से परेशान स्थानीय लोगों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आज की सुनवाई में नगर निगम की कार्रवाई और शिकायतों से जुड़े मुद्दे अहम रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एमपी: डीजीपी कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन देने की चर्चा, बदला तो नए चयन का गणित भी बदलेगा

ऐशबाग के जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू
भोपाल के ऐशबाग इलाके में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर जनता क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 599 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम तैनात है। कार्रवाई को देखते हुए जनता क्वार्टर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। कुछ मार्ग बंद किए गए हैं और यातायात को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। कई रहवासियों ने खुद ही अपने निर्माण हटाकर मकान खाली कर दिए हैं। हाउसिंग बोर्ड ने रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली करने और सामान हटाने का अंतिम नोटिस दिया था। करीब 40 साल पुराने इन जनता क्वार्टरों को वर्ष 2016 में जर्जर घोषित किया गया था। यहां बने 600 क्वार्टरों में करीब तीन हजार लोग रहते हैं। अब 599 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed