फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Youth reached the cinema hall with tractors and drums to watch 'Gadar 2', people were surprised

Gadar 2: 'गदर 2' देखने ट्रैक्टर और ढोल नगाड़ों के साथ सिनेमाघर पहुंचे युवा, अनोखा तरीका देख हैरान हुए लोग

Wed, 16 Aug 2023 08:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 08:35 AM IST
सार

Gadar 2: मंगलवार को 15 अगस्त के अवसर पर छुट्टी का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 देखने पहुंचे। दमोह में युवा ट्रैक्टर में सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ सिनेमाघर पहुंचे और फिल्म देखी।

विज्ञापन
Damoh News: Youth reached the cinema hall with tractors and drums to watch 'Gadar 2', people were surprised
फिल्म देखने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के युवाओं में इन दिनों फिल्म गदर 2 को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 15 अगस्त को छुट्टी होने की वजह से दमोह में बड़ी संख्या में लोग गदर 2 को देखने सिनेमाघर पहुंचे, लेकिन युवाओं का अनोखा तरीका देखकर वे दंग रह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


15 अगस्त के मौके पर दमोह में युवाओं के द्वारा अनोखे तरीके से सिनेमाघर पहुंचकर यह फिल्म देखी गई।  युवा ट्रैक्टर पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ बस स्टैंड से जबलपुर नाका तक पहुंचे और वहां संचालित सिनेमाघर में जाकर सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 देखी।  फिल्म देखने पहुंचे युवा विक्रम साहू ने बताया कि लोगों को यह फिल्म जरूर देखने जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि और सनी देओल उनके पसंदीदा कलाकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में बताया गया है कि किस तरह पाकिस्तान में भारतीयों को सताया जाता था। 15 अगस्त को छुट्टी का दिन होने की वजह से वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड से ट्रैक्टर में सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जबलपुर नाका पर संचालित सिनेमाघर में आए हैं, जहां यह फिल्म दिखाई जा रही है। उन्होंने शहर के अन्य लोगों से भी कहा है कि यह फिल्म जरूर देखने जाएं। बता दें, इस फिल्म को लेकर युवाओं में खुमार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि दमोह के दो सिनेमाघरों में फिल्म के शो फुल हाउसफुल चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed