{"_id":"629eb5b05e20a27b496a151f","slug":"chhindwara-unopposed-election-in-three-panchayats-of-tamia-rule-of-women-from-panch-to-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: तामिया की तीन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन, पंच से लेकर सरपंच के पद पर महिलाओं का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: तामिया की तीन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन, पंच से लेकर सरपंच के पद पर महिलाओं का राज
Tue, 07 Jun 2022 07:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:49 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के तामिया की घानाकोडिया,मोहलीमाता और बिछुआ की लोहारबतरी में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने पंच से लेकर सरपंच पद पर महिलाओं को निर्विरोध निर्वाचित किया।
विज्ञापन
तामिया में तीन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन।तामिया में तीन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी अंचल की तीन पंचायतों में पंच से लेकर सरपंच पद तक सभी पर महिलाओं का राज रहेगा, जिसमें परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई दो पंचायतें जबकि बिछुआ ब्लॉक की एक पंचायत शामिल है। ग्रमीणों ने तामिया की तीन पंचायतों पर पंच और सरंपच के पद पर निर्विरोध निर्वाचन कर रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल आदिवासी बाहुल्य तामिया अंचल के दूरस्थ छोर पर बसे ग्राम पंचायत हिर्री पठार के आश्रित गांव मोहलीमाता को इस बार परिसीमन के बाद पंचायत का दर्जा मिला है, जिसके बाद पहली बार यहां चुनाव संपन्न होने थे, ग्रामीणों ने 1100 की आबादी वाले अपने गांव को पंचायत का दर्जा मिलने की खुशी में निर्विरोध निर्वाचन का फैसला लिया और सभी पदों पर महिलाओं को निर्विरोध चुनकर एक मिशाल कायम कर की।
आदिवासी बाहुल्य घानाकोडिया में भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल घटलिंगा पंचायत में आश्रित गांव घानाकोडिया को इस बार परिसीमन के बाद पंचायत का दर्जा मिला। यहां 1100 से ज्यादा आबादी वाले गांव में सरपंच से लेकर पंच तक सभी पदों पर महिलाओं के हाथों में सत्ता सौंप दी गई है। यहां भी सभी महिलाओं को निर्विरोध चुनकर ग्रामीणों ने पंचायत की कमान दे दी है।
जिले के बिछुआ जनपद की आदिवासी बाहुल्य इलाके की लोहारबतरी ग्राम पंचायत में दो गांव की पंचायत है। इसकी आबादी 1041 है। इस वर्ष हुए आरक्षण में लोहारबतरी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित हुई थी। ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाकर यहां भी सरपंच से लेकर पंच के 12 पदों पर महिलाओं को निर्विरोध चुना है।