Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Who can you trust for drinking water in Bhopal? Six borewells were found to be contaminated; the Municipal Cor

भोपाल में किसके भरोसे पिएं पानी?: छह बोरवेल दूषित मिले, नगर निगम ने बंद कराए तो खुली बिल्डरों की पोल

Sun, 22 Nov 2026 01:59 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 22 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

भोपाल के अशोक कॉलोनी में छह निजी बोरवेल के पानी के नमूनों में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले हैं। नगर निगम ने सभी बोरवेल बंद कर बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं और प्रभावित परिवारों को टैंकर से पानी दिया जा रहा है। आसपास के भूजल और अन्य क्षेत्रों के नमूनों की भी जांच हो रही है। खास बात यह है कि इलाके में नगर निगम का जल नेटवर्क होने के बावजूद बहुमंजिला इमारतों में बोरवेल से पानी की सप्लाई हो रही थी।

विज्ञापन
Who can you trust for drinking water in Bhopal? Six borewells were found to be contaminated; the Municipal Cor
6 बोरवेल में मिले बैक्टीरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुराने शहर की अशोक कॉलोनी में निजी बोरवेल के पानी की जांच में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले हैं। छह बोरवेल के नमूनों में बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आने के बाद नगर निगम ने सभी बोरवेल बंद करा दिए हैं। बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं और प्रभावित परिवारों के लिए टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई त्रासदी के बाद भोपाल में सामने आई यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। मामला वार्ड क्रमांक 9 के नूर महल और बाग मुंशी हुसैन खान तालाब के पास स्थित अशोक कॉलोनी का है। यहां पांच बहुमंजिला आवासीय इमारतों और आसपास के मकानों में निजी बोरवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। नगर निगम की जांच में छह बोरवेल के नमूने बैक्टीरिया से दूषित पाए गए। टोटल कोलीफॉर्म की मौजूदगी मलजनित प्रदूषण की आशंका बढ़ाती है। हालांकि, जांच के इन नतीजों से अकेले ई-कोलाई संक्रमण की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए अलग से परीक्षण जरूरी है।
विज्ञापन


छह बोरवेल बंद, परिवारों को टैंकर के भरोसे छोड़ा
पानी के नमूनों में बैक्टीरिया मिलने के बाद नगर निगम ने सभी छह बोरवेल बंद करा दिए। संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए और इमारतों में चेतावनी वाले पोस्टर लगाए गए हैं। प्रभावित परिवारों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के घरों से भी पानी के नमूने लेकर जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण का दायरा पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


तालाब के आसपास भूजल दूषित होने की आशंका
अशोक कॉलोनी के पास स्थित बाग मुंशी हुसैन खान तालाब में आसपास के आवासीय क्षेत्रों और अस्पतालों से सीवेज और अपशिष्ट जल पहुंचने की बात सामने आई है। ऐसे में आसपास के भूजल के प्रदूषित होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। यह मामला सिर्फ छह बोरवेल तक सीमित है या आसपास के दूसरे इलाकों में भी ऐसी स्थिति है, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आयुर्वेद शोध: 15 साल से मां बनने का इंतजार...बांझपन के इलाज में आयुर्वेद की नई उम्मीद, गर्भधारण में मिली सफलता

नगर निगम का नेटवर्क होने के बावजूद बोरवेल से सप्लाई
अधिकारियों के मुताबिक, इस इलाके में ईदगाह हिल्स फिल्ट्रेशन प्लांट से नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था मौजूद है। इसके बावजूद बहुमंजिला इमारतों के बिल्डरों ने निजी बोरवेल लगाकर पानी की व्यवस्था की। आरोप है कि निर्धारित कनेक्शन शुल्क और अनिवार्य थोक जल कनेक्शन से बचने के लिए निगम के नेटवर्क से कनेक्शन नहीं लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि बिल्डरों को पहले भी नगर निगम का कनेक्शन लेने के लिए कहा गया था। इससे पहले वैशाली नगर में भी नागरिकों ने पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के प्रमाण दिए थे, लेकिन तब नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और कमिश्नर ने शिकायतों को नकार दिया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed