{"_id":"6b06a9f79d5cddf2f60ca27b","slug":"water-supply-contract-in-bhopal-handed-to-a-security-firm-a-burden-on-the-public-opposition-asks-why-hire-a-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में पानी का ठेका सिक्योरिटी कंपनी को: जनता पर भार, विपक्ष बोला-1200 कर्मचारी फिर भी निजी एजेंसी क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में पानी का ठेका सिक्योरिटी कंपनी को: जनता पर भार, विपक्ष बोला-1200 कर्मचारी फिर भी निजी एजेंसी क्यों?
Wed, 25 Nov 2026 02:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:58 PM IST
सार
भोपाल की 830 कॉलोनियों में पानी की सप्लाई और वसूली का जिम्मा गजानन सिक्योरिटी कंपनी को देने पर विवाद हो गया है। 17 रुपये का पानी 22 रुपये तक में मिलने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है। कांग्रेस ने ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठाए और जांच की मांग की। आयुक्त आरपी अहिरवार ने ज्ञापन के सभी बिंदुओं की जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल शहर में पानी की व्यवस्था संभालने के लिए अब नगर निगम निजी सिक्योरिटी कंपनी पर भरोसा करने जा रहा है। नगर निगम से 17 रुपये प्रति हजार लीटर मिलने वाला पानी रहवासियों तक 20 से 22 रुपये में पहुंच सकता है। यानी उपभोक्ताओं को हर हजार लीटर पर 3 से 5 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं। करीब 830 निजी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई, पाइपलाइन का रखरखाव और बिल वसूली की जिम्मेदारी गजानन सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस पार्षद दल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले पर सवाल उठाए और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेका निरस्त करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। सवाल यह है कि जब नगर निगम के जलकार्य विभाग में करीब 1200 कर्मचारी हैं तो फिर पानी जैसी जरूरी सेवा निजी कंपनी के हवाले क्यों की जा रही है?
कांग्रेस का आरोप- पीछे के रास्ते से दिया ठेका
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बुधवार को कांग्रेस पार्षद दल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर और महापौर परिषद को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना बड़ा नीतिगत निर्णय नगर निगम परिषद में लाए बिना लिया गया। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। जकी ने कहा कि 24 जून 2026 को निविदा जारी कर दी गई और 13 अक्टूबर को महापौर परिषद ने संकल्प पारित कर दिया, लेकिन परिषद में इस पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह फैसला पूरे शहर की जल व्यवस्था और जनता से जुड़ा है तो इसे परिषद के सामने क्यों नहीं रखा गया? तीन अलग-अलग टेंडर एक ही कंपनी को किस आधार पर दिए गए? कंपनी के पास जलापूर्ति और पाइपलाइन रखरखाव का कितना अनुभव है? टेंडर में प्रतिस्पर्धा और मूल्यांकन की प्रक्रिया क्या रही? जकी ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी के नाम पर पंजीकृत और जल व्यवस्था का अनुभव नहीं रखने वाली कंपनी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महापौर जाते-जाते शहर की जनता पर 250 से 700 रुपये तक वसूली का बोझ डालने की तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस ने इस फैसले को रद्द करने, पूरी प्रक्रिया की गहन जांच कराने और इसमें शामिल अधिकारियों व महापौर परिषद के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार को ज्ञापन भी सौंपा।
आयुक्त बोले- ज्ञापन मिला है, सभी वैधानिक पहलुओं की जांच करेंगे
कांग्रेस के ज्ञापन पर नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने कहा कि पार्षद दल ने मुख्य रूप से बल्क कनेक्शन वाली कॉलोनियों में व्यक्तिगत उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के लिए एजेंसी के चयन और उसे जिम्मेदारी सौंपने के आधार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला परिषद में रखा जाना चाहिए था। आयुक्त के मुताबिक, यह विषय पहले ही निगम के संज्ञान में आ चुका है और अब ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं का परीक्षण किया जाएगा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी कॉलोनी को सीधे एजेंसी के हवाले नहीं किया गया है। यह व्यवस्था रहवासी संगठन की आपसी सहमति पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई रहवासी संगठन सहमत होता है तो उसके आधार पर व्यवस्था लागू की जा सकती है। सहमति नहीं होने पर कोई जबरदस्ती नहीं होगी। अहिरवार ने कहा कि एजेंसी को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया, उसकी शर्तों और इस विषय के नीतिगत पहलुओं की जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ज्ञापन में उठाए गए वैधानिक तथ्यों को देखने के बाद निगम अपना रुख तय करेगा।
विज्ञापन
1200 कर्मचारी होने के बाद भी निजी एजेंसी की जरूरत क्यों?
निगम के जलकार्य विभाग में करीब 1200 कर्मचारी पहले से कार्यरत बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद निजी एजेंसी को जिम्मेदारी देने पर कर्मचारी संगठन ने सवाल उठाए हैं। कर्मचारी नेता अशोक वर्मा का कहना है कि ठेका प्रथा से निगम के कर्मचारियों की भूमिका प्रभावित होगी। संगठन ने ठेका निरस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संगठन को आशंका है कि ठेकेदार वसूली का काम निगम के मौजूदा कर्मचारियों से ही करा सकता है। ऐसी स्थिति में निगम को कर्मचारियों के वेतन के साथ निजी एजेंसी को भी भुगतान करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें-शादी की थाली पर फूड इंस्पेक्टर की नजर: भोपाल के मैरिज गार्डनों में औचक जांच, एक्सपायरी सामान मिला तो कार्रवाई
महापौर का तर्क- रहवासी समितियों की परेशानी होगी दूर
महापौर मालती राय का कहना है कि बल्क कनेक्शन वाली कॉलोनियों में रहवासी समितियों को पानी के बिल की राशि एकत्र करने में परेशानी आती है। कई रहवासी समय पर भुगतान नहीं करते, जिससे पानी के वितरण और रखरखाव में दिक्कत आती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए निजी एजेंसी की सेवाएं लेने का विकल्प तैयार किया गया है। महापौर के मुताबिक, यह व्यवस्था सभी कॉलोनियों पर जबरन लागू नहीं होगी। जिस कॉलोनी की रहवासी समिति सहमत होगी, वहीं नगर निगम, समिति और निजी एजेंसी के बीच अनुबंध किया जाएगा। समिति की सहमति नहीं होने पर इसे लागू नहीं किया जाएगा। अब इस पूरे फैसले पर तीन बड़े सवाल खड़े हैं। 1200 कर्मचारी होने के बाद भी निजी कंपनी की जरूरत क्यों पड़ी? तीनों टेंडर एक ही सिक्योरिटी कंपनी को कैसे मिले? और 17 रुपये में मिलने वाले पानी के लिए रहवासियों से 22 रुपये तक लेने का आधार क्या है? फिलहाल आयुक्त ने जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही है।