फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The auto driver took the passenger to a cemetery and, along with his friends, robbed him.

भोपाल में खौफनाक लूट: ऑटो चालक ने सवारी को कब्रिस्तान ले जाकर लूटा, स्टेशन से घर लौट रहे थे; तभी घटी घटना

Sun, 08 Feb 2026 05:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 05:24 PM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन से घर जा रहे युवक को ऑटो चालक शाहजहांनाबाद के कब्रिस्तान ले गया। वहां साथियों संग मारपीट कर मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
The auto driver took the passenger to a cemetery and, along with his friends, robbed him.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ऑटो चालक ने युवक को उसके घर ले जाने के बजाय शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान पहुंचा दिया, जहां उसने अपने दो साथियों को बुलाकर युवक से मारपीट की और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित 31 वर्षीय जितेंद्र कुमार शाक्य करोंद स्थित शांति होम्स कॉलोनी में रहता है और प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार रात करीब एक बजे उसकी ट्रेन थी, लेकिन देर से स्टेशन पहुंचने के कारण ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह अल्पना तिराहे से ऑटो में सवार होकर घर के लिए निकला।

विज्ञापन

ऑटो चालक ने भोपाल टॉकीज चौराहे से बैरसिया रोड की ओर मुड़ने के बजाय कब्रिस्तान की तरफ ऑटो मोड़ दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो चालक ने किसी काम का बहाना बना दिया। कब्रिस्तान पहुंचते ही चालक ने अपने दो साथियों को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विंध्य के महान संत परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा जनसैलाब

तीनों आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व पर्स में रखे करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह ऑटो का नंबर नहीं देख सका। शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed