फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PWD engineer found to be a multi-millionaire in EOW raid; 350 grams of gold, a farmhouse, a shopping complex,

350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Thu, 03 Sep 2026 05:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 03 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

बालाघाट में पदस्थ पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के तीन ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। अब तक की जांच में करीब 11 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है, जबकि कई संपत्तियों और बैंक खातों की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
PWD engineer found to be a multi-millionaire in EOW raid; 350 grams of gold, a farmhouse, a shopping complex,
ईओडब्ल्यू की छापेमारी में कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के घर मिली करोड़ों की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पदस्थ लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने अनुपातहीन संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू जबलपुर की तीन टीमों ने गुरुवार सुबह 6 बजे एक साथ बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके आवास और परिसरों पर छापेमारी शुरू की। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, अब तक की तलाशी में सिंगारे और उनके परिजनों के नाम पर करीब 11 करोड़ रुपये की अनुमानित अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। हालांकि तलाशी और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी... 11 साल बाद फिर सुर्खियों में PWD इंजी KK सिंगारे
विज्ञापन


350 ग्राम सोना, करोड़ों के मकान और फार्म हाउस
छिंदवाड़ा स्थित आवास से करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन और मकान, 7.50 लाख रुपये नकद, करीब 1 करोड़ रुपये के घरेलू सामान की इन्वेंट्री, 350 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण और महिंद्रा XUV 700 व स्कॉर्पियो समेत कई वाहन मिले हैं। यहां करीब 1.50 करोड़ रुपये के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी पता चला है। छिंदवाड़ा के फार्म हाउस में करीब 2 करोड़ रुपये की जमीन और निर्माण, ट्रैक्टर, ट्रॉली और कृषि उपकरण मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

भोपाल में भी 2 करोड़ का मकान
भोपाल स्थित आवास में करीब 2 करोड़ रुपये की जमीन और मकान की जानकारी सामने आई है। बालाघाट स्थित सरकारी आवास से भी 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपी और परिजनों के नाम से अलग-अलग बैंकों में 12 खाते संचालित हैं। इन खातों में जमा राशि की जानकारी जुटाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें- एमपी: एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने का नया प्लान, कैमरों से पहले पकड़ी जाएगी ओवरस्पीड और ड्राइवर की लापरवाही

जांच अभी जारी, संपत्ति और बढ़ने की संभावना
ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों रुपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन के बाद सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक फार्म हाउस समेत अन्य स्थानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है। ईओडब्ल्यू का कहना है कि दस्तावेज, बैंक खाते, लॉकर, नकदी और अन्य संपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद अनुपातहीन संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed