{"_id":"6834a67cf6ac19b14a0fd676","slug":"new-wave-of-industrial-development-after-gis-2025-1744-acres-of-land-allotted-to-46-industrial-units-in-the-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक विकास की नई लहर: जीआईएस 2025 के बाद प्रदेश में 1744 एकड़ भूमि पर 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक विकास की नई लहर: जीआईएस 2025 के बाद प्रदेश में 1744 एकड़ भूमि पर 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन
Mon, 26 May 2025 11:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 26 May 2025 11:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि उद्योग समागम में "खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन में बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सफल आयोजन के बाद प्रदेश में उद्योगों की स्थापना को गति मिली है और 24,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ 35,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को निवेश का गढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 'जीआईएस 2025' सफल आयोजन के बाद प्रदेश में 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की गई है। इनमें 24,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 35,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नरसिंहपुर में आयोजित "खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन" को संबोधित करते हुए बताया कि GIS में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था और इसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने 15 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन आदेश एवं आशय पत्र वितरित किए और कहा कि प्रदेश 2025 को 'उद्योग वर्ष' के रूप में मना रहा है।
ये भी पढ़ें- Mp Weather: नौतपा के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहा मौसम, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, पारा 41 पार
खाद्य प्रसंस्करण में निवेश और रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्मेलन में 4376.30 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 6164 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर 52 कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरसिंहपुर गन्ना उत्पादन में देशभर में अग्रणी है। गन्ने की सिंचाई के लिए स्प्रिंक्लर तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषकों की आय बढ़ाना और युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना से किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिलेंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के कृषकों ने तकनीक को अपनाकर उत्कृष्ट कार्य किया है। वहीं, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल का काजी कैंप पाकिस्तान नहीं, रात 10 बजे बंद होंगे सभी बाजार, सांसद आलोक शर्मा ने दी चेतावनी
प्रमुख भूमि आवंटन और इकाइयां
मेसर्स पतंजलि ग्रुप, रीवा – 433 एकड़
मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट, सीधी – 264 एकड़
बीईएमएल, रायसेन – 148 एकड़
गौतम सोलार – 55 एकड़
ग्लेक्सो स्मिथ एशिया प्रा. लि. – 40 एकड़
ये भी पढ़ें- Bhopal: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिये लगेंगी विशेष कक्षाएं, जारी हुआ निर्देश
15 इकाइयों को मिले आवंटन आदेश (कुल निवेश: 2381.96 करोड़, रोजगार: 2651)
ग्रेनटेक फूड्स, नर्मदापुरम – 1150 करोड़ 630 रोजगार
बड़ेबाबा मेटेलिक, सिवनी – 340.80 करोड़ 450 रोजगार
श्री गुरुदेव राइस, बालाघाट – 310.08 करोड़ 805 रोजगार
विसाग बायोफ्यूल्स, बालाघाट – 210 करोड़ 250 रोजगार
गोविंद मिल्क प्रोडक्ट्स, सीहोर – 150 करोड़ 210 रोजगार
नरसिंहपुर में प्रमुख निवेश प्रस्ताव (कुल निवेश: 1366.5 करोड़, रोजगार: 1913)
धारणी शुगर मिल – 300 करोड़ 500 रोजगार
काकड़ा मेटल्स प्रा. लि. – 400 करोड़ 500 रोजगार
1 मार्चे एलएलपी – 160 करोड़ 140 रोजगार
जैन पॉली प्लास्टिक्स – 2.5 करोड़ 8 रोजगार