{"_id":"6833ce3aa22133d8600bdaf8","slug":"mp-weather-the-weather-of-madhya-pradesh-will-remain-changed-even-on-the-second-day-of-nautapa-alert-of-stor-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: नौतपा के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहा मौसम, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, पारा 41 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: नौतपा के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहा मौसम, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, पारा 41 पार
Mon, 26 May 2025 09:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 26 May 2025 09:21 PM IST
सार
सोमवार को नौतपा के दूसरे दिन भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, अशोकनगर और आगर-मालवा में दिन में बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के चार शहरों का पारा 40 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में इस बार मई महीने में गर्मी की बजाय-आंधी बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को नौतपा के दूसरे दिन भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, अशोकनगर और आगर-मालवा में दिन में बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के चार शहरों का पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश अधिकतम तापमान वाले पांच शहर
शहर अधिकतम तापमान
नवगांव 41.6 डिग्री
खजुराहो 41.4 डिग्री
टीकमगढ़ 41.0 डिग्री
दमोह 40.2 डिग्री
नर्मदापुरम 39.8 डिग्री
पिछले 24 घंटे में 15 से अधिक जिलों में बारिश
पिछले 24 घंटे में 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रायसेन, सागर, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिंगरौली और नीमच जिलों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
इसलिए बदला प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनरी वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें-स्टेट SIT ने भी शुरू की पड़ताल, पीड़ित छात्राओं के बैंक खाते से शेयर ट्रेडिंग करता था फरहान
कल ऐसा रहेगा मौसम
27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।