फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal's Qazi Camp is not Pakistan, all markets will be closed at 10 pm, MP Alok Sharma warned

MP News: भोपाल का काजी कैंप पाकिस्तान नहीं, रात 10 बजे बंद होंगे सभी बाजार, सांसद आलोक शर्मा ने दी चेतावनी

Mon, 26 May 2025 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 May 2025 08:22 PM IST
सार

भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल एक शहर है, यहां दो कानून नहीं चल सकते। उन्होंने लव जिहाद मामले पर भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal's Qazi Camp is not Pakistan, all markets will be closed at 10 pm, MP Alok Sharma warned
भोपाल सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में हाल ही में सामने आए लव जिहाद के मामले के बाद भाजपा नेता और सांसद आलोक शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा कि शहर में अब रात 10 बजे के बाद कोई भी बाजार खुला नहीं रहेगा। शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सभी बाजारों को एक समान समय पर बंद कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि न्यू मार्केट, बरखेड़ा और संत हिरदाराम नगर जैसे क्षेत्रों में दुकानें 10 बजे बंद हो सकती हैं, तो काजी कैंप और शाहजहानाबाद जैसे इलाकों में बाजार रातभर क्यों खुले रहते हैं? शर्मा ने कहा कि काजी कैंप पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, वो भी भोपाल का ही हिस्सा है। एक शहर में दो कानून नहीं चल सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद अधिकारियों के साथ रात में शहर का निरीक्षण करेंगे और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
विज्ञापन


युवतियों को भरोसे में लेने गरबा पंडालों में ले जाते थे आरोपी
सांसद शर्मा ने कहा कि लव जिहाद का आरोपी फरहान हिंदू युवतियों को गुमराह करने के लिए सिर पर रोली का टीका, केसरिया गमछा और हाथ में कलावा पहनता था। शर्मा ने कहा कि इस घटना में गंभीर और आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं, जो सोचने पर मजबूर करते हैं। सांसद शर्मा के अनुसार, आरोपी फरहान हिंदू युवतियों को भरोसे में लेने के लिए गरबा और नवरात्र के पंडालों में ले जाता था, ताकि बहनों को लगे कि उसने भी धर्म परिवर्तन कर लिया है। पीड़ित युवतियों ने बयान में बताया है कि आरोपी की हरकतें योजनाबद्ध थीं और उसका मकसद विश्वास जीतकर धोखा देना था। सांसद शर्मा ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें संलिप्त आरोपियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। आने वाला समय नवरात्र का है, इसलिए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: कोरोना जांच के लिए हमीदिया में एक सप्ताह बाद भी नहीं आई किट, जेपी के अधीक्षक बोले जांच की जरूरत नहीं

स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं
भाजपा सांसद शर्मा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि युवतियों को सतर्क किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि  विशेष वर्ग के लोग सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदू युवतियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि "मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहां लव जिहाद किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed