{"_id":"6816ceb4adbf4857ae092727","slug":"mp-weather-today-rain-will-continue-in-the-state-today-as-well-alert-in-45-districts-weather-will-remain-th-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, गरज-चमक के साथ चली तेज हवा, घंटो गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, गरज-चमक के साथ चली तेज हवा, घंटो गुल रही बिजली
Sun, 04 May 2025 08:52 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 04 May 2025 08:52 PM IST
सार
MP Weather Today: रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा, खंडवा समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। भोपाल और इंदौर में आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली भी गुल रही ।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां कहीं क्षेत्र में बारिश और ओले पड़ रहे हैं। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा, खंडवा समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। भोपाल और इंदौर में आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा दो टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। अगले तीन दिन यानी, 7 मई तक प्रदेश में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।
इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 से शाम साढ़े 5 बजे के बीच इंदौर में 70 मिमी यानी, पौने 3 इंच पानी गिर गया। भोपाल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। उज्जैन में करीब आधा इंच पानी गिरा है। कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है।
्प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खंडवा 42.5 डिग्री
खरगोन 42.4 डिग्री
नरसिंहपुर 42.0 डिग्री
खजुराहो 40.8 डिग्री
नर्मदापुरम 40.3 डिग्री
यह भी पढ़ें-डीएमई डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, जीएमसी में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन यानी, 7 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भोपाल में धुलभरी हवा चलने की संभावना है। शनिवार को धुलभरी आंधी ने पूरे भोपाल को अपनी आगोश में ले लिया था।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई।
यह भी पढ़ें-भोपाल में लव जिहाद को लेकर आक्रोश, ध्रुवनारायण सिंह ने की नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की मांग
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
5 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा में गरज-चमक और आंधी का अलर्ट है। वहीं उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, सिंगरौली में भी गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है।
6 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर में बारिश का अलर्ट है। नीमच, दमोह, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है।
7 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।