Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 277 Police Personnel Receive DGP Commendation Awards; Makwana Calls for Timely Rewards for Good Work

एमपी: 277 पुलिसकर्मियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति रोल, मकवाना बोले- अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए

Fri, 27 Nov 2026 10:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट काम करने वाले 277 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी कैलाश मकवाना ने प्रशस्ति रोल सम्मान से नवाजा। समारोह में उन्होंने कहा कि अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए, जबकि लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।
 

विज्ञापन
MP: 277 Police Personnel Receive DGP Commendation Awards; Makwana Calls for Timely Rewards for Good Work
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के 277 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति रोल (डीजीसीआर) से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अच्छे काम का पुरस्कार समय पर मिलना चाहिए। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और दूसरे पुलिसकर्मियों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं, लापरवाही और अनियमितता के मामलों में जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी जरूरी है। डीजीपी ने पुलिस इकाइयों के प्रमुखों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के अच्छे काम को पहचानें और पुरस्कार के प्रस्ताव भेजने में देरी न करें। उन्होंने बताया कि अब पुलिस मुख्यालय में पुरस्कार के प्रस्ताव मिलने पर जल्द आदेश जारी किए जा रहे हैं। असाधारण काम करने वाले पुलिसकर्मियों को उसी दिन भी पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने ट्रेन में गिर रही महिला की जान बचाने वाले एक पुलिसकर्मी का उदाहरण देते हुए बताया कि उसे 10 हजार रुपये का पुरस्कार एक दिन के भीतर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में CM नाराज, देवास के उद्योग महाप्रबंधक निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
विज्ञापन


नक्सल अभियान में 100 से अधिक को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
मकवाना ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस बल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में मानसून के दौरान भी सर्चिंग अभियान जारी रहे। एक साल में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। बालाघाट के लांजी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 64 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयासों से मध्य प्रदेश 11 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित होने वाला देश का पहला राज्य बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: CM ने देवास के उद्यमियों से किया संवाद, औद्योगिक पार्कों में होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की तैयारी

दो साल में 19 हजार से अधिक की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी
डीजीपी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 19 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती हुई है या उनकी चयन प्रक्रिया जारी है। आठ साल से लंबित उप निरीक्षक, सूबेदार और अन्य लिपिकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। इसके अलावा एक हजार पुलिस ड्राइवरों की भर्ती को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि विभिन्न रैंकों के करीब 28 हजार पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति दी गई।

ये भी पढ़ें- एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा

डॉयल-112 के 1200 नए वाहन सड़कों पर
मकवाना ने कहा कि नई डॉयल-112 व्यवस्था को सात महीने के प्रयासों के बाद अगस्त 2025 में शुरू किया गया। इसके तहत 1200 नए वाहन आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। आधुनिक कंट्रोल रूम से भी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में ई-ऑफिस और ई-एचआरएमएस व्यवस्था का उल्लेख करते हुए बताया कि एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल किए गए हैं। साइबर अपराधों की शिकायतों पर ई-जीरो एफआईआर की व्यवस्था भी शुरू की गई है। वहीं, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन की तैयारी की जानकारी दी। प्रशस्ति रोल सम्मान की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। यह साल में दो बार दिया जाता है। अब तक 915 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिल चुका था। शुक्रवार के समारोह में 277 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed