{"_id":"6815f873928dca49db0ed336","slug":"mp-news-outrage-over-love-jihad-in-bhopal-demand-for-strict-action-against-night-clubs-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में लव जिहाद को लेकर आक्रोश, ध्रुवनारायण सिंह ने की नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में लव जिहाद को लेकर आक्रोश, ध्रुवनारायण सिंह ने की नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Sat, 03 May 2025 04:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 03 May 2025 04:35 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े मामलों को लेकर जनभावनाएं उबाल पर हैं। इन घटनाओं को लेकर समाज में गहरी चिंता और असंतोष देखने को मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने इसे महज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित सामाजिक षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह पुलिस कमिश्वर को ज्ञापन देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता और संगठनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि हिंदू बहन-बेटियों को योजनाबद्ध ढंग से निशाना बनाया जा रहा है, जहां पहचान छुपाकर संबंध स्थापित किए जा रहे हैं।
इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत घटनाएं नहीं हैं, बल्कि एक संगठित सामाजिक षड्यंत्र है, जो समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को प्रभावित कर रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई दोबारा ऐसी हिम्मत न करे। ध्रुवनारायण सिंह ने शहर में देर रात तक चलने वाले नाइट क्लबों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन क्लबों में कई बार अनैतिक गतिविधियां होती हैं, जो लव जिहाद जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हैं। ऐसे स्थानों की सघन जांच और कड़ा नियंत्रण जरूरी है।"
भाजपा के महाराणा प्रताप नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सांस्कृतिक सम्मान से जुड़ा विषय है। पुलिस को उसी गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण घाड़गे, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, हेमंत जोगी, निर्भय सिंह धाकड़, पार्षद पप्पू विलास, बाबूलाल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।