{"_id":"6b09b1aa2cad753f2f027087","slug":"mp-one-jan-parichay-login-to-access-government-services-no-more-repeated-registrations-in-madhya-pradesh-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: अब एक ही जन-परिचय पोर्टल पर लॉगिन से मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, बार-बार पंजीयन से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: अब एक ही जन-परिचय पोर्टल पर लॉगिन से मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, बार-बार पंजीयन से मिलेगी मुक्ति
Fri, 27 Nov 2026 10:07 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:07 PM IST
सार
जन-परिचय प्लेटफॉर्म से मध्यप्रदेश के नागरिकों को अब अलग-अलग सरकारी पोर्टल पर लॉगिन और बार-बार पंजीयन कराने की परेशानी से राहत मिलेगी। एक ही लॉगिन आईडी से प्रदेश, केंद्र और दूसरे राज्यों की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा। अगले एक-दो महीने में सभी विभागों के पोर्टल इससे जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
एसीएस शिव शेखर शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में केंद्र सरकार के जन-परिचय प्लेटफॉर्म को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके जरिए नागरिक एक ही लॉगिन आईडी से प्रदेश सरकार के साथ केंद्र और दूसरे राज्यों की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। अगले एक-दो महीने में प्रदेश के सभी विभागों के पोर्टल और एप्लीकेशन को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। इस संबंध में शुक्रवार को भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को जन-परिचय के इस्तेमाल और इसके एकीकरण की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें- MP: समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में CM नाराज, देवास के उद्योग महाप्रबंधक निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
कई सेवाओं का इस्तेमाल
अभी प्रदेश के अलग-अलग विभागों की ऑनलाइन सेवाओं के लिए नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर पंजीयन करना पड़ता है। हर पोर्टल की अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड होने से लोगों को परेशानी होती है। कई सेवाओं में बार-बार ओटीपी दर्ज करने की जरूरत भी पड़ती है। जन-परिचय लागू होने के बाद एक ही अकाउंट से विभिन्न विभागों की सेवाओं तक पहुंच संभव होगी। एक बार लॉगिन करने के बाद नागरिकों को हर सेवा के लिए दोबारा लॉगिन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा
सुरक्षा के साथ होगा पहचान का सत्यापन
जन-परिचय में केवल लॉगिन की सुविधा ही नहीं, बल्कि उपयोगकर्ता की पहचान सत्यापित करने के लिए भी कई विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एप्लीकेशन आधारित आईडी से सत्यापन किया जा सकता है। इसके अलावा ओटीपी, बैकअप कोड और टोकन आधारित मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी है। इससे सेवाओं तक पहुंच को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। प्लेटफॉर्म में यूजर की गतिविधियों की निगरानी और विश्लेषण की व्यवस्था भी है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और अकाउंट के दुरुपयोग की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, नागरिकों की जानकारी का इस्तेमाल संबंधित सेवा की जरूरत और निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों के अनुसार ही किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- एमपी: CM ने देवास के उद्यमियों से किया संवाद, औद्योगिक पार्कों में होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की तैयारी
ई-गवर्नेंस में बढ़ेगी एकरूपता
राज्य सरकार का मानना है कि जन-परिचय से सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होने के साथ विभागों के बीच तकनीकी एकरूपता भी बढ़ेगी। इससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर अपनी जानकारी बार-बार देने की जरूरत कम होगी। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आईटी नोडल अधिकारियों, प्रोग्रामर्स और तकनीकी सलाहकारों ने हिस्सा लिया। विभागों ने निर्धारित समय-सीमा में अपने पोर्टल को इस व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी जताई।