फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain alert in Gwalior-Morena of the state today, 28.6 inches of rain has occurred in MP so f

Mp weather: प्रदेश के ग्वालियर-मुरैना में आज तेज बारिश का अलर्ट, एमपी में अब तक सीजन की 28.6 इंच हुई बारिश

Tue, 05 Aug 2025 07:38 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 05 Aug 2025 07:38 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में आज ग्वालियर भिंड और मुरैना में तेज बारिश का अनुमान है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain alert in Gwalior-Morena of the state today, 28.6 inches of rain has occurred in MP so f
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आज ग्वालियर भिंड और मुरैना में तेज बारिश का अनुमान है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम जबकि अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो सकता है। प्रदेश में सीजन में 28.6 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन



सामान्य से 47 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज
 प्रदेश में अब तक सामान्य से 47 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। यह कोटे का 77% है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं।  हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 51% और पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 43% बारिश अधिक हुई है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एमपी के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की जांच दोबारा होगी

दतिया में हुई आधा इंच से ज्यादा बारिश
सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा। दतिया में आधा इंच से ज्यादा बारिश हो गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, रीवा, सतना, सिवनी, बालाघाट समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। ऐसा ही मौसम 10 अगस्त तक बना रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर तेज बारिश के आसार कम हैं। 


यह भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed