फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Losses caused by heavy rains will be compensated, the government is with you

MP News:  सीएम डॉ. यादव बोले- अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ

Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सहायता राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुना और शिवपुरी जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस दौरान उनके साथ रहे।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- Losses caused by heavy rains will be compensated, the government is with you
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि/बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे प्रभावितों के खातों में पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गुना में बाढ़/अति वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिले के विभिन्न वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने कैंट क्षेत्र, पटेल नगर में घर-घर जाकर प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, अब तक 252 लोगों की मौत, हजारों बेघर राहत शिविरों में रह रहे
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू टेकरी रोड स्थित पवन कॉलोनी पहुंचकर वर्षा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर हालात जाने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत दिनों हुई भारी वर्षा ने जिले में 32 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे अभूतपूर्व स्थिति निर्मित हुई। इस चुनौती का प्रशासन ने तत्परता एवं समन्वय के साथ सामना किया। गुना न्यू सिटी कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला सहित 170 नागरिकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। विभिन्न जलाशयों में जलस्तर बढ़ने से राहत कार्यों की गति तेज की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीआरएफ की 70 सदस्यीय टीम द्वारा सघन बचाव कार्य किए गए। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अमले ने मिलकर भोजन पैकेट वितरण, अस्थायी आश्रय स्थल की स्थापना तथा आवश्यक सामग्री वितरण जैसे राहत कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mp weather: प्रदेश के 8 जिलों में हुई बारिश, दतिया में आधा इंच से ज्यादा गिरा पानी, कई जिलों का तापमान बढ़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी वर्षा संभावित है, इसलिए प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहें। यह हर्ष की बात है कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया निरंतर संपर्क में रहते हुए राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन हर हाल में उनके साथ है, किसी भी प्रकार की कठिनाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी बहनों का रक्षाबंधन के साथ स्वागत करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बहनों ने राखी बांधकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश OBC आरक्षण की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अगस्त को,OBC छात्रों की याचिका

शिवपुरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 
मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली का दौरा कर हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहानि, पशुहानि या फसल क्षति की स्थिति में सरकार पीड़ितों के साथ है और राहत राशि सीधे खातों में दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि औसत से अधिक बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर आई, जिससे पचावली सहित 32 गांव बाढ़ की चपेट में आए। ग्वालियर से राहत के लिए भेजे गए दो हेलीकॉप्टर मौसम के कारण नहीं पहुंच सके, फिर भी संयुक्त प्रयासों से लगभग 400 लोगों की जान बचाई गई। निरीक्षण के दौरान विधायकगण, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे। सिंधिया ने भी शीघ्र मुआवजा देने की बात दोहराई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed