{"_id":"6aaa4a948a08502444018acc","slug":"mp-war-of-words-escalates-between-owaisi-and-rameshwar-sharma-mla-hits-back-at-hijra-remark-are-you-the-o-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का जवाब: बोले- बैरिस्टर हो, बदतमीजी की भाषा छोड़ो; फिर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का जवाब: बोले- बैरिस्टर हो, बदतमीजी की भाषा छोड़ो; फिर कही ये बात
Wed, 16 Sep 2026 01:21 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:21 PM IST
सार
भोपाल में ओवैसी के बयान के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने ओवैसी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ काजी कैंप वाले बयान और यूसीसी के मुद्दे पर भी जवाब दिया।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भोपाल सभा में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पर किए गए तीखे हमले के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई है। ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ओवैसी बैरिस्टर हैं तो बदतमीजी की भाषा छोड़ दें। इसी दौरान उन्होंने ओवैसी के लिए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। बता दें 15 सितंबर को भोपाल में यूसीसी के विरोध में आयोजित सभा में ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के उस बयान का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। ओवैसी ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल चलाकर दिखाएं और कहा था कि वह वहां अकेले खड़े रहेंगे। उन्होंने भी रामेश्वर शर्मा को हिजड़ा कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद मामला गरमा गया।
ये भी पढ़ें- एमपी: छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’, एक तीर से कई निशाने साधेंगे राहुल गांधी, जानें इंदौर को ही क्यों चुना?
‘मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी, आतंकवादी रो रहे थे’
ओवैसी के इसी बयान पर जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की है, उसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल कर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने कहा, “जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और यहां तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं। शर्मा ने आगे कहा कि मिसाइल चलती थी और चलती रहेगी। उनके मुताबिक जहां-जहां आतंकवाद के कैंप और भारत विरोधी कैंप होंगे, वहां भारत की मिसाइल तैयार है। उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर कल भी कायम थे और आज भी कायम हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: माई के लाल हो तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करो, सिर नहीं झुकाऊंगा, रामेश्वर शर्मा पर ओवैसी का पलटवार
‘पूरा भाषण सुनो, वकील हो तो कोर्ट ले जाओ’
रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी से कहा कि वह उनका पूरा भाषण सुनें। उन्होंने कहा, “तुम तो वकील हो, कोर्ट ले जाओ। शर्मा ने कहा कि उनके बयान का संदर्भ समझने की जरूरत है और वह अपने बयान पर कायम हैं।
यूसीसी पर भी ओवैसी को घेरा
रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी के यूसीसी विरोध पर भी पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब हर राजनीतिक दल हिंदुओं के वोट लेना चाहता है तो फिर हिंदू कानून क्या बुरा है। उन्होंने कहा कि “पांच बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी। शर्मा ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुसार 2029 तक 21 राज्यों में यूसीसी लागू हो जाएगा और मध्य प्रदेश में यह लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होगा और इसे बाबा साहेब आंबेडकर की भावना के अनुरूप लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: उज्जैन में बनेगी सीमेंस एनर्जी की बड़ी यूनिट, 2,053 करोड़ का निवेश; 1,500 से ज्यादा को रोजगार
काजी कैंप वाले बयान से शुरू हुआ विवाद
रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सितंबर के पहले सप्ताह में सामने आया था। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप से था। इसके बाद 15 सितंबर को भोपाल में यूसीसी के विरोध में आयोजित सभा में ओवैसी ने इसी बयान को लेकर रामेश्वर शर्मा को चुनौती दी। अब शर्मा के ताजा पलटवार के बाद यह विवाद एक बार फिर मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है।