मध्यप्रदेश: ओवैसी का रामेश्वर शर्मा को खुला चैलेंज- ‘माई के लाल हो तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करो’
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप में मिसाइल गिराने वाले बयान पर पलटवार किया है। भोपाल की सभा में ओवैसी ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं।
विस्तार
भोपाल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप को लेकर दिए गए मिसाइल वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। भोपाल में आयोजित सभा में ओवैसी ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं। तउन्होंने कहा कि वह किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। ओवैसी ने कहा कि वह अकेले काजी कैंप में खड़े होने और जरूरत पड़ने पर शहीद होने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन किसी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने काजी कैंप के इतिहास का जिक्र करते हुए वहां के लोगों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का भी उल्लेख किया और कई स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाए। दरअसल, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही थी। विवाद बढ़ने के बाद शर्मा ने सफाई दी थी कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था। इस बयान पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए थे।
ये भी पढ़ें- एमपी: सागर शराब कांड के बाद जागा विभाग, अब अवैध अहातों पर कार्रवाई, दोबारा घटना हुई तो अफसरों पर दर्ज होगा केस
यूसीसी पर भाजपा पर साधा निशाना
ओवैसी ने अपने भाषण में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भी भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यूसीसी के जरिए आरएसएस का एजेंडा आगे बढ़ाया जा रहा है। ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 26 और 29 का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के पालन का अधिकार सभी समुदायों को मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हर गांव-वार्ड में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’: सीएम बोले- PM मोदी के जन्मदिन पर MP में दीपावली जैसा उत्सव
‘सोवियत यूनियन भी मदरसों को खत्म नहीं कर पाया’
आरएसएस पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने सोवियत यूनियन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वहां मदरसों पर रोक लगाए जाने के बावजूद मुस्लिम परिवारों ने अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। ओवैसी ने कहा कि जब सोवियत यूनियन इस्लाम को खत्म नहीं कर पाया तो आरएसएस क्या है।
ये भी पढ़ें- एमपी: ओवैसी का UCC पर बड़ा बयान, बोले- एक धर्म के कानून दूसरे पर थोपना गलत; BJP सहयोगियों से विरोध की अपील
ट्रंप के फोन का जिक्र, ब्रह्मोस पर तंज
ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फोन आया और सब रुक गया। ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए उन्होंने रामेश्वर शर्मा पर तंज कसा कि एक मिसाइल लॉन्च करने की बात तो की जा सकती है, लेकिन दूसरी लॉन्च करने की क्षमता नहीं है।
