फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Special cybersecurity team; 10 engineers to be selected from IITs and NITs; 50 experts to be groomed over

एमपी: साइबर सुरक्षा की स्पेशल टीम, IIT-NIT से चुने जाएंगे 10 इंजीनियर, 5 साल में तैयार होंगे 50 एक्सपर्ट

Sat, 29 Aug 2026 04:18 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 29 Aug 2026 04:18 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी ऑनलाइन सेवाओं और डेटा को साइबर हमलों से बचाने के लिए नई तैयारी शुरू की है। हर साल IIT, NIT समेत प्रमुख तकनीकी संस्थानों से 10 इंजीनियरिंग स्नातकों को एक साल की साइबर सुरक्षा ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
MP: Special cybersecurity team; 10 engineers to be selected from IITs and NITs; 50 experts to be groomed over
एमपी सरकार सायबर एक्सपर्ट करेगी तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल भुगतान और सरकारी रिकॉर्ड पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ने के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब राज्य हर साल देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से 10 इंजीनियरिंग स्नातकों को चुनकर एक साल की ट्रेनिंग देंगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रत्येक को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता मिलेगा। सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है।  इन युवाओं का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन्हें IIT, NIT, NFSU, IISER और CDAC जैसे संस्थानों से चुना जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मई में दो बच्चों की मौत, फिर भी नहीं जागा सिस्टम; CMHO बोले-1500 गांव अकेला नहीं जा सकता, कल बालाघाट जाएंगे CM
विज्ञापन


सरकारी सिस्टम की सुरक्षा के लिए तैयार होंगे विशेषज्ञ
इन इंजीनियरों को मध्य प्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी MP-CERT के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका काम सरकारी सिस्टम पर होने वाले साइबर हमलों की पहचान करना, उनका तुरंत जवाब देना, खतरे को कम करना और महत्वपूर्ण सरकारी डेटा को सुरक्षित रखना है। MP-CERT की स्थापना दिसंबर 2022 में की गई थी। आज सरकारी विभागों की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन हैं। नागरिक सेवाओं से लेकर डिजिटल भुगतान, सरकारी डेटा, क्लाउड सिस्टम और दूसरे महत्वपूर्ण सिस्टम इंटरनेट और सूचना तकनीक पर निर्भर हैं। ऐसे में प्रशिक्षित साइबर विशेषज्ञों की जरूरत लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रीवा में मां-बच्चे की मौत पर बड़ा एक्शन: 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

पांच साल में 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे
मोहन सरकार ने MP-CERT के तहत 2026-27 से 2030-31 तक 80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रशासनिक, तकनीकी, कंसल्टेंसी, साइबर घटना से निपटने, डिजिटल फोरेंसिक और सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर से जुड़े कामों के लिए करीब 3.99 करोड़ रुपये और 25 नए पदों की मंजूरी दी गई है। पहले से स्वीकृत 21 कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए 3.24 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। जरूरत पड़ने पर दो विशेषज्ञों को अल्प अवधि के लिए रखा जा सकेगा। उन्हें अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक भुगतान किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री यादव को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, माउंट आबू की संगोष्ठी का दिया न्योता

एक साल में 10 युवा होंगे प्रशिक्षित युवा
सरकार का यह फैसला सिर्फ तत्काल भर्ती तक सीमित नहीं है। हर साल 10 इंजीनियरों को प्रशिक्षण देने से पांच साल में कम से कम 50 युवा साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे। इससे प्रदेश में साइबर हमलों से निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक स्थायी टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed