फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sisters tied Rakhi to Chief Minister Yadav and invited him to a seminar in Mount Abu.

मुख्यमंत्री यादव को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, माउंट आबू की संगोष्ठी का दिया न्योता

Fri, 28 Aug 2026 01:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 28 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री को माउंट आबू में होने वाली माइंड-बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता भी दिया गया।
 

विज्ञापन
Sisters tied Rakhi to Chief Minister Yadav and invited him to a seminar in Mount Abu.
सीएम को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री  मोहन यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए आशीर्वाद स्वरूप एक स्लोगन कार्ड भी भेंट किया। स्लोगन कार्ड पर लिखा था- "आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं।" इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में होने वाली संगोष्ठी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में बीएसएनएल के दो इंजीनियर को 1.50 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा
विज्ञापन


माउंट आबू में तीन दिन की संगोष्ठी
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से माउंट आबू में 18 से 20 सितंबर तक माइंड-बॉडी मेडिसिन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। संगोष्ठी का आयोजन ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेंदुओं के शिकार और अंगों की तस्करी में मुरैना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एसटीएसएफ की कार्रवाई

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर सरकार का जोर
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और मजबूत रिश्ते का पर्व है। यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है। लाड़ली बहना योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान के साथ महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed