Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Shivraj Inaugurates Rs 28-Crore Sandipani School in Rehti, Says Govt Schools Must Outperform Private Schoo

एमपी: रेहटी में 28 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, शिवराज बोले- निजी स्कूलों से बेहतर हों सरकारी स्कूल

Sun, 22 Nov 2026 05:15 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 22 Nov 2026 05:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के रेहटी में 28 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
MP: Shivraj Inaugurates Rs 28-Crore Sandipani School in Rehti, Says Govt Schools Must Outperform Private Schoo
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के रेहटी में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। केवल स्कूलों का भवन अच्छा बनाने से काम नहीं चलेगा, पढ़ाई का स्तर भी बेहतर करना होगा। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूलों की कल्पना की थी। अब इन्हें सांदीपनि विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, खेल मैदान और संगीत-नृत्य जैसी गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उनका सपना है कि आसपास के गांवों के बच्चे भी स्कूल बसों से इन विद्यालयों तक पहुंचें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षकों से पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर ऐसा होना चाहिए कि यहां के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकें और देश-दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की महंगी फीस के कारण हर परिवार अपने बच्चों को वहां नहीं पढ़ा सकता। ऐसे में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल सेंट्रल जेल में छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, दो सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने, मेहनत करने और माता-पिता का नाम रोशन करने की सीख दी। साथ ही रेहटी को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। बच्चों को खुद नशे से दूर रहना चाहिए और परिवार में भी कोई इसकी गिरफ्त में है तो उसे इसके नुकसान समझाने चाहिए। उन्होंने बेटियों के सम्मान, अच्छी शिक्षा और गलत गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया। शिवराज ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके लिए भगवान की पूजा है। दूसरों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- विकसित भारत के लिए युवा अपनी कमियों को पहचानें, खुद को तैयार करें

आयुष अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी
शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में 6.55 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां ओपीडी शुरू की जा रही है, जिसमें मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक पदों की स्वीकृति, स्टाफ की व्यवस्था और शेष सुविधाएं जल्द शुरू करने के लिए संबंधित मंत्री और अधिकारियों से चर्चा की। अस्पताल में प्रसव कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और 50 बिस्तरों की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अस्पताल का लाभ आसपास के गांवों के लोगों को भी मिलना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed