Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rs 323 Crore Uniform Aid for 53.81 Lakh Students, Girls to Receive Sanitation Kit Funds Tomorrow

एमपी: 53.81 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए मिलेंगे 323 करोड़, छात्राओं के खातों में कल आएगी राशि

Sun, 29 Nov 2026 06:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 29 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोपाल के मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में गणवेश की राशि अंतरित करेंगे। कक्षा 7वीं से 12वीं तक की 19.40 लाख छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए 300-300 रुपये मिलेंगे।
 

विज्ञापन
MP: Rs 323 Crore Uniform Aid for 53.81 Lakh Students, Girls to Receive Sanitation Kit Funds Tomorrow
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गणवेश खरीदने के लिए 600-600 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से 53 लाख 81 हजार 597 विद्यार्थियों के खातों में कुल 322.89 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इसके साथ ही कक्षा 7वीं से 12वीं तक की 19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए 300-300 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: राहुल के परिवार में 67%, अखिलेश के परिवार में 50% महिला प्रतिनिधित्व, फिर 33% आरक्षण पर आपत्ति क्यों?
विज्ञापन


दो जोड़ी गणवेश के लिए मिलेंगे 600 रुपये
निःशुल्क गणवेश योजना के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के पात्र विद्यार्थियों को दो जोड़ी गणवेश खरीदने के लिए 600 रुपये दिए जाते हैं। इस बार मुख्यमंत्री 53 लाख 81 हजार 597 विद्यार्थियों के बैंक खातों में यह राशि भेजेंगे। इसके लिए कुल 322 करोड़ 89 लाख 58 हजार 200 रुपये खर्च किए जाएंगे। राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपार के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार,  छह घंटे तक धधकता रहा

छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए 58.20 करोड़
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मैन्स्ट्रुअल हाइजीन किट फॉर एडोलसेंट गर्ल्स योजना के तहत छात्राओं को भी राशि अंतरित करेंगे। इस योजना में कक्षा 7वीं से 12वीं तक की पात्र छात्राओं को स्वच्छता किट खरीदने के लिए 300 रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश की 19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं के खातों में करीब 58 करोड़ 20 लाख रुपये भेजे जाएंगे।

मुंगालिया छाप में बनेगा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान
मुख्यमंत्री भोपाल के मुंगालिया छाप क्षेत्र में बनने वाले समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमिपूजन भी करेंगे। 10.40 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस संस्थान पर 98 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च होंगे। भवन तैयार होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अलग-अलग प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इनमें राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान और राज्य मूल्यांकन केंद्र शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed