फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj Singh said- irregularities in fertilizer distribution will not be tolerated, strict action wi

MP News: शिवराज सिंह बोले-खाद वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 06 Sep 2025 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Sep 2025 09:10 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को खाद लेने में किसी तरह की जबरदस्ती (टैगिंग) नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीएपी, यूरिया और एनपीके की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।

विज्ञापन
MP News: Shivraj Singh said- irregularities in fertilizer distribution will not be tolerated, strict action wi
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि खाद वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि टैगिंग अवैध है और जहां से भी इसकी शिकायत मिलेगी, वहां त्वरित कार्रवाई होगी। चौहान ने बताया कि कई जिलों में कंपनियों की लापरवाही से किसानों को परेशानी हुई है, जिनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। डीएपी, यूरिया और एनपीके की उपलब्धता पिछले साल की तुलना में अधिक है। यदि किसी क्षेत्र में कमी है तो वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। किसान यदि निजी दुकान पर यूरिया या डीएपी लेने जाए और उसे दुकानदार कोई दूसरी दवा या सामान लेने को बाध्य 'टैगिंग' करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP : केंद्र के आदेश का उल्लंघन, हेल्थ कॉर्पोरेशन ने चहेते सप्लायरों से खरीदा करोड़ों का प्रतिबंधित चायना माल
विज्ञापन


चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस के समय हर सुविधा के लिए लंबी लाइन लगती थी। चाहे गैस सिलेंडर लेना हो या स्कूटर, मोटरसाइकिल या खिलौने। भाजपा सरकार ने यह व्यवस्था खत्म कर लाभार्थियों तक सीधे योजनाओं का फायदा पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Flood Relief: सीएम ने क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 17500 किसानों के खातों में 20 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की

 
जीएसटी सुधारों से किसानों को राहत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से किसानों को सीधी राहत मिली है। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। चौहान ने बताया कि प्राकृतिक और जैविक खेती को भी इसका फायदा होगा। 'लखपति दीदी' जैसी महिलाओं की आय में भी छूट से वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से कोई समझौता नहीं, किसानों का हित सर्वोपरि

ट्रैक्टर और उपकरणों पर बड़ी बचत
चौहान ने उदाहरण देते हुए बताया कि जीएसटी घटने से कृषि उपकरणों की कीमतें कम होंगी। उन्होंने कहा कि 9 लाख रुपये तक कीमत वाले ट्रैक्टर पर किसानों को लगभग 63 हजार रुपये की बचत होगी। विभिन्न हॉर्स पावर के ट्रैक्टर और कंपनियों के हिसाब से यह राशि अलग-अलग होगी। थ्रेसर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों पर भी किसानों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- अलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें

21 दिन में बीमा राशि नहीं मिली तो जुर्माना लगेगा
फसल बीमा योजना को लेकर चौहान ने कहा कि अब सैटेलाइट तकनीक से नुकसान का आकलन होगा। दावा बनने के बाद यदि 21 दिन के भीतर बीमा राशि किसानों को नहीं मिलती है, तो संबंधित कंपनी पर ब्याज लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed