Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Massive fire spreads from a shop to a lodge; three lives trapped on the third floor

भोपाल: दुकान से लॉज तक फैली भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसी तीन जिंदगियां; ऊंचाई से रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू

Mon, 09 Nov 2026 06:09 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र में सुपारी सेंटर और किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग प्रेम लॉज तक पहुंच गई। तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार के तीन सदस्यों को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन
Bhopal: Massive fire spreads from a shop to a lodge; three lives trapped on the third floor
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र में सोमवार शाम एक सुपारी सेंटर और किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के ऊपर संचालित प्रेम लॉज तक पहुंच गई। आग और धुएं के गुबार के बीच भवन की तीसरी मंजिल पर एक परिवार के तीन सदस्य फंस गए। बाहर निकलने का रास्ता आग और धुएं के कारण बंद होने पर आसपास के लोगों ने मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों ने करीब 40 फीट की ऊंचाई पर फंसे तीनों लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा। लोगों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

दुकान से उठीं लपटें, लॉज तक पहुंचा आग का खतरा
घटना घोड़ा नक्कास क्षेत्र में अजय रैकवार के मकान की है। भवन के निचले हिस्से में प्रेम मंगानी का सुपारी सेंटर और किराना दुकान संचालित होती है, जबकि इसी भवन में प्रेम लॉज भी है। सोमवार शाम अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। भवन में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के तीन सदस्य आग और धुएं के बीच फंस गए।

विज्ञापन


पढे़ं: एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीट की ऊंचाई पर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद
तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। ऐसे में आसपास के लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर फंसे तीनों लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारने की योजना बनाई गई। यह बेहद जोखिम भरा काम था, लेकिन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पूजा के बाद दुकान बंद कर घर गए थे संचालक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुपारी सेंटर के संचालक प्रेम मंगानी दुकान में पूजा-अर्चना करने के बाद घर चले गए थे। इसके कुछ समय बाद दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में दुकान में रखा सामान आ गया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed