{"_id":"68bc4fee87dd91319e0074e9","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-stay-alert-take-precautions-and-make-extra-arrangements-due-to-rain-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- अलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- अलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें
Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा और गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्देश दिए कि सभी अलर्ट मोड पर रहें, अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा से उपजी परिस्थितियों एवं अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा कर वर्षा की जानकारी लेकर आपदा प्रबंधन एवं गणेश मूर्तियों के समुचित तरीके से विसर्जन की व्यवस्थाओं का लाईव प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने कहा कि सभी अलर्ट मोड में रहें और सतर्कता बरतें। कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल से वीसी से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- Tiger Attack in Bhopal: भोपाल में टाइगर अटैक से विवि का छात्र घायल, युवक टहल रहा था, तभी झाड़ियों से झपटा बाघ
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी व्यवस्थाएं अपडेट रहें। पूरा अमला सजग रहकर देर रात तक यह काम पूरा कर लें। वर्षा की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी रखें, जरूरी है तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचायें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को बाढ़ आपदा राहत का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी को भी परेशान न होना पड़े। इसके लिए समुचित तैयारी रखें। आपदा मोचन दल क्विक रिस्पांस कर प्रभावितों को रेस्क्यू करें। प्रभावितों की सहायता के लिए सभी पूरी संवेदनशीलता और मानवता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: अभिनेता विंदु दारा सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, दोनों के बीच हुआ आत्मीय संवाद
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एडीजी सिविल डिफेंस प्रज्ञा श्रीवास्तव, एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर, सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।