फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Several people injured by carbide gun, FIR registered in Bhopal, government strict, strict action wil

MP News: कार्बाइड गन से कई लोग घायल, भोपाल में एफआईआर दर्ज, सरकार सख्त, होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 24 Oct 2025 08:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Oct 2025 08:40 AM IST
सार

दिवाली के दौरान प्रतिबंध के बावजूद कार्बाइड गन की अवैध बिक्री और उपयोग से कई लोग घायल हो गए। भोपाल में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया गया है, वहीं सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
MP News: Several people injured by carbide gun, FIR registered in Bhopal, government strict, strict action wil
आरोपी मोहम्मद ताहा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद कार्बाइड गन के अवैध विक्रय और उपयोग से प्रदेश के कई हिस्सों में लोग घायल हुए हैं। इस मामले में अब सरकार सख्त हो गई है। भोपाल में पुलिस ने अपराध क्रमांक 890/25 धारा 4, 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ताहा (27 वर्ष), निवासी एहसान नगर, भोपाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  समाधान ऑनलाइन में लापरवाही पर तीन निलंबित: 19 पर कार्यवाही, सीएम बोले- कार्य पद्धति बेहतर बनाने का करें नवाचार
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्बाइड गन से अब तक सात बच्चों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि आंखों को स्थायी नुकसान न हो। शुक्ला ने कहा कि “ऐसे अवैध रूप से निर्मित उपकरण और पटाखों के उपयोग से होने वाली घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही जनता से अपील की थी कि वे प्रतिबंधित और खतरनाक साधनों का प्रयोग न करें। इसके बावजूद बाजारों में इनकी बिक्री हुई, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्ला ने बताया कि वे इस विषय पर कलेक्टर से भी चर्चा करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंध के बावजूद यह सामग्री बाजार में कैसे पहुंची।

ये भी पढ़ें- MP News: 29 सदस्यीय टीम खंडेलवाल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा, सात महिलाओं को प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed