फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 29-member Khandelwal team achieves ethnic and regional balance, seven women represented

MP News: 29 सदस्यीय टीम खंडेलवाल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा, सात महिलाओं को प्रतिनिधित्व

Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीन माह 21 दिन बाद पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें 16 नए चेहरे शामिल किए गए है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा में 10 माह से ज्यादा का समय लगा था।  
 

विज्ञापन
MP News: 29-member Khandelwal team achieves ethnic and regional balance, seven women represented
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को अपनी टीम के पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें कुल 29 नाम शामिल हैं। ये पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति और सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी को छोटा लेकिन प्रभावी बताया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को केंद्रीय नेतृत्व से 10 उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की स्वीकृति मिलने के बावजूद, उन्होंने 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री ही घोषित किए हैं। बताया जा रहा है कि संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ पद जानबूझकर रिक्त रखे हैं, ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार समायोजन किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बहनों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी, CM बोले-नवंबर से हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे
विज्ञापन


पिछली कार्यकारिणी से छोटी है नई टीम 
पिछली कार्यकारिणी में जहां 14 उपाध्यक्ष, 14 मंत्री और 5 महामंत्री थे, वहीं नई कार्यकारिणी का आकार सीमित रखते हुए इसे अधिक संगठित और क्रियाशील बनाया गया है। कुल 29 सदस्यीय कार्यकारिणी में 13 पुराने पदाधिकारी और 16 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिससे संगठन में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित: लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी शामिल

सात महिलाओं को जगह
नई कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को स्थान देकर प्रदेश नेतृत्व ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही सभी वर्गों, क्षेत्रों और आयु समूहों का समुचित प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे संगठनात्मक विविधता को बढ़ावा दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Cabinet Meeting: किसानों को राहत, मोहन सरकार का किसानों को 0% ब्याज पर फसल ऋण योजना जारी रखने का निर्णय

करीब चार माह लगे, फिर भी खंडेलवाल आगे
हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के मात्र 3 माह 21 दिन में कार्यकारिणी का गठन किया है। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को कार्यकारिणी गठन में 10 माह 28 दिन लगे थे। वहीं, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को 7 माह 5 दिन का समय लगा। स्व. प्रभात झा ने 4 माह 6 दिन में कार्यकारिणी बनाई थी। वहीं, राकेश सिंह ने पूर्व कार्यकारिणी के साथ ही कार्य किया था। इस तरह देखें तो भले ही करीब चार माह बाद टीम खंडेलवाल की घोषणा की गई है, लेकिन उन्होंने अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में जल्दी ही पदाधिकारी चुने हैं।


उपाध्यक्ष
- रणवीर सिंह रावत- शिवपुरी के रहने वाले हैं। पूर्व विधायक हैं। वर्तमान में प्रदेश महामंत्री थे।
- कांतदेव सिंह- सिंगरौली के रहने वाले, प्रदेश उपाध्यक्ष थे। 
- डॉ. प्रभुराम चौधरी- रायसेन के सांची के रहने वाले हैं। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक है। सिंधिया गुट से आते हैं। 
- शैलेंद्र बरुआ- ग्वालियर के रहने वाले हैं। पूर्व में संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं। 
- मनीषा सिंह - शहडोल जयसिंह नगर से विधायक हैं। पहले भी प्रदेश मत्री रह चुकी हैं। 
- डॉ. नंदिता पाठक- सतना की रहने वाली हैं। नानाजी देशमुख शोध संस्थान से जुड़ी हैं। 
- सुरेंद्र शर्मा-शिवपुरी के रहने वाले हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से आए थे। 
- निशांत खरे- इंदौर से आते हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से है। युवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। 
- डॉ. प्रभु दयाल जाटव- ग्वालियर के रहने वाले हैं। उपाध्यक्ष बनाया है। 

महामंत्री 
- लता वानखेड़े- सागर से आती हैं। लोकसभा सांसद हैं। 
- सुमेर सिंह साेलंकी- बड़वानी के रहने वाले हैं। राज्यसभा सदस्य हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। प्रदेश प्रवक्ता भी रहे। 
- राहुल कोठारी- भोपाल के रहने वाले हैं। प्रदेश प्रवक्ता थे। 
- गौरव रणदिवे- इंदौर के रहने वाले है। इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। 

मंत्री
- रजनीश अग्रवाल- सागर के रहने वाले हैं। प्रदेश मंत्री थे। 
- लोकेंद्र परासर- ग्वालियर के रहने वाले है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। 
- जयदीप पटेल-धार के रहने वाले है। पहले भी प्रदेश मंत्री थे। 
- क्षितिज भट्ट- शाजापुर के रहने वाले हैं। पहले भी प्रदेश मंत्री थे। 
- संगीता सोनी- झाबुआ की रहने वाली है। प्रदेश मंत्री रही हैं। 
- राजेंद्र सिंह - हरदा के रहने वाले हैं। पूर्व प्रदेश सह कार्य मंत्री रहे हें। 
- अर्चना सिंह- छतरपुर की रहने वाली है। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष हैं। भजपा महिला मोर्च की प्रदेश कार्यसमिति में अध्यक्ष हैं। 
- राजो मालवीय- नर्मदापुरम के सोहागपुर की रहने वाली हैं। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रही हैं। 
- बबीता परमार- शुजालपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में शुजालपुर नगर पालिका अध्यक्ष हैं। 

कोषाध्यक्ष- अखिलेश जैन- जबलपुर के रहने वाले है। पिछले कार्यकाल में कोषाध्यक्ष थे और अब फिर से कोषाध्यक्ष बन गए।
कार्यालय मंत्री- श्याम महाजन- खरगोन के रहने वाले हैं। ये संभागीय संगठन मंत्री थे और बाद में उपाध्यक्ष बनाया।  
मीडिया प्रभारी- आशीष अग्रवाल- ग्वालियर के रहने वाले हैं। दूसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed