फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM asks for votes for NDA in Bihar, says- You have Sudarshan Chakra in your hand, this is the time fo

MP News: सीएम ने बिहार में एनडीए के लिए मांगे वोट, बोले- आपके हाथ में सुदर्शन चक्र है, हिसाब का यही समय है

Fri, 24 Oct 2025 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Oct 2025 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। साथ ही  कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।  

विज्ञापन
MP News: CM asks for votes for NDA in Bihar, says- You have Sudarshan Chakra in your hand, this is the time fo
सीएम ने बिहार में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने शुक्रवार को बगहा, सहरसा और सिकटा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए। सीएम यादव ने कहा कि अब जनता के हाथ में सुदर्शन चक्र है, यह समय है हिसाब चुकता करने का। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस शासन के दौर में हालात इतने खराब थे कि लोग सूर्यास्त से पहले घर लौट जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और पूरा देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस देश और विदेश दोनों जगह भारत का अपमान करती है। उनके नेता सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  समाधान ऑनलाइन में लापरवाही पर तीन निलंबित: 19 पर कार्यवाही, सीएम बोले- कार्य पद्धति बेहतर बनाने का करें नवाचार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना है कि वह महागठबंधन (या कहें “महाठगबंधन”) के साथ है या विकास के रास्ते पर चलने वाले एनडीए के साथ। यादव ने कहा कि बिहार की धरती ने हमेशा देश को दिशा दी है यही धरती है, जहां से आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और वैज्ञानिक बड़ी संख्या में देश की सेवा करते हैं। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” मंत्र ने लोकतंत्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इसका उदाहरण हूं न मेरे परिवार में कोई विधायक रहा, न सांसद, न मंत्री, फिर भी मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। यही असली लोकतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 29 सदस्यीय टीम खंडेलवाल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा, सात महिलाओं को प्रतिनिधित्व

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी तक। दूसरी ओर भाजपा में गरीब चायवाला प्रधानमंत्री बनकर देश का गौरव बढ़ाता है। धार्मिक भावनाओं को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि “बिहार का भगवान श्रीराम से खास संबंध है, क्योंकि वे बिहार के दामाद हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने श्रीराम मंदिर निर्माण का हर स्तर पर विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही यह सपना साकार हुआ और आज श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सुदामा की तरह अपने मित्रों और गरीबों का सम्मान और सहयोग करना ही सच्चा धर्म है। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताकर मोदी के नेतृत्व को और मजबूत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed