Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Announces Bus Services for Tribal Areas, Rs 85 Crore for Schools

एमपी: जनजातीय क्षेत्रों में दौड़ेंगी बसें, 3 जिलों में बनेंगे सांदीपनि स्कूल; CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं

Sat, 14 Nov 2026 05:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 14 Nov 2026 05:56 PM IST
सार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में आयोजित जनजाति गौरव सप्ताह समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने 133 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और तीन जिलों में 85 करोड़ रुपये से सांदीपनि विद्यालय बनाने सहित कई घोषणाएं कीं।
 

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Announces Bus Services for Tribal Areas, Rs 85 Crore for Schools
जबलपुर में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज के स्वाभिमान की लड़ाई को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने महज 25 साल के जीवन में स्वदेश, स्वधर्म, संस्कृति और सामाजिक अनुशासन का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में जनजाति गौरव सप्ताह के तहत आयोजित समारोह में कही। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया और जनजातीय धर्मगुरुओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ रुपये के पांच विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों के लिए जागरूक तथा संगठित होने का संदेश दिया। उनके विचारों और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह
विज्ञापन


जनजातीय नायकों के योगदान को सामने ला रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जनजातीय नायकों के बलिदान और विरासत को सम्मान देने का काम शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश सरकार भी जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से सभी विकासखंडों में इन नायकों के योगदान और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह, टंट्या मामा, राजा भभूत सिंह, भीमा नायक, ख्वाजा नायक और बादल भोई के संघर्षों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद कटनी के पास संग्रामपुर में दूसरी कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती को समर्पित की गई। जबलपुर में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है, जबकि खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय खोला गया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम भी राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें- भोपाल: हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम में की शिकायत, AI से बनी फर्जी तस्वीरें-वीडियो से बदनाम करने का आरोप


जनजातीय क्षेत्रों में परिवहन सुविधा का विस्तार होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 43 जनजातियां निवास करती हैं। सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास प्राथमिकता में है। इन क्षेत्रों के लोगों को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ मिलेगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन विकासखंड स्तर पर भी उत्साह के साथ किए जाने चाहिए। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  एमपी को मिलेगा 56वां जिला? शिवराज का अधूरा वादा अब सीएम मोहन यादव करेंगे पूरा!

इन प्रतिभाओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें जल संरक्षण के लिए उजियारो बाई, हैदराबाद आर्ट एग्जीबिशन के लिए पूर्णिमा पुसरे, दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाली पूजा धुर्वे, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट जमना उइके और पैर से लिखने वाली दिव्यांग द्रोपदी धुर्वे शामिल रहीं। इसके अलावा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले पीएचडी स्कॉलर राम किशोर सिरसाम, वॉलीबाल में गोल्ड मेडल जीतने वाले हिमांशु परते और गोंडवाना लोक साहित्य के साहित्यकार डॉ. टीआर बरकड़े को भी सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें- एमपी में मतदाता सूची में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटरों की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंची

छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में बनेंगे सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में 85 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। जबलपुर को 133 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास और विद्यालयों से जुड़े विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों और धरती आबा अभियान के अंतर्गत 401.56 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed