Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Smuggler arrives by train from Odisha with cannabis; supply was to be carried out through two women

भोपाल: ओडिशा से ट्रेन में गांजा लेकर पहुंचा तस्कर, दो महिलाओं के जरिए होनी थी सप्लाई; पुलिस ने किया जब्त

Sat, 14 Nov 2026 06:46 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 06:46 PM IST
सार

ओडिशा से ट्रेन के जरिए भोपाल गांजा लाकर सप्लाई करने वाले नेटवर्क का गौतम नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 269 ग्राम गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन
Bhopal: Smuggler arrives by train from Odisha with cannabis; supply was to be carried out through two women
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से गांजे की खेप ट्रेन के जरिए भोपाल पहुंचाई जा रही थी और शहर में इसकी सप्लाई के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा गौतम नगर थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो 269 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

ट्रेन से भोपाल पहुंचाई गांजे की खेप
गौतम नगर थाना पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद अटल अय्यूब नगर स्थित रेलवे कैबिन के पास घेराबंदी की गई। गुरुवार को पुलिस ने यहां पिट्ठू बैग लेकर जा रहे कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े (35) को हिरासत में लिया। वह हनुमानगंज क्षेत्र में धर्मकांटा के पास रहता है।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके बैग से 4 किलो 104 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। पूछताछ में कैलाश ने बताया कि वह गांजे की खेप ओडिशा से लेकर आया था। ट्रेन से भोपाल पहुंचने के बाद वह रेलवे स्टेशन से बाहर निकला ही था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं के पास मिला चार किलो से ज्यादा गांजा
पुलिस ने नारियलखेड़ा के पास घेराबंदी कर पूजा राठौर (28) और सपना वंशकार (26) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं कैलाश कुशवाह से गांजा लेकर आगे सप्लाई करने जा रही थीं।

पूजा राठौर रायसेन जिले के मंडीदीप में किराए के मकान में रहती है, जबकि सपना वंशकार रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा से गांजा लाने वाले नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही भोपाल और आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed