फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will attend BSL Global Outreach Summit-2025 in Delhi tomorrow

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में होंगे शामिल

Wed, 30 Jul 2025 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Jul 2025 09:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में हिस्सा लेंगे। वे इस मौके पर टेक्सटाइल कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will attend BSL Global Outreach Summit-2025 in Delhi tomorrow
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में हिस्सा लेंगे। यह दो दिन का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग से जुड़ा हुआ है, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक और कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  समिट का उद्देश्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच साझेदारी बढ़ाना और टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इस आयोजन के दौरान सप्लाई चेन से जुड़े प्रमुख लोग एक मंच पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर मध्य प्रदेश के पवेलियन का भ्रमण करेंगे और वैश्विक टेक्सटाइल कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इनमें वॉलमार्ट, एचएंडएम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसी कंपनियां शामिल हैं। वे इन कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: प्रदेश में अब तक 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहें अलर्ट
विज्ञापन


डॉ. यादव टेक्सटाइल नीति, राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश की संभावनाओं पर अपना संबोधन भी देंगे। इसके साथ ही वे एक राउंडटेबल चर्चा में भी भाग लेंगे। इस समिट के दौरान बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 भी दिए जाएंगे, जिनमें टेक्सटाइल, लाइफस्टाइल और अपैरल सेक्टर में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन राज्य को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने का अवसर देगा। इससे 'मेड इन एमपी' उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और प्रदेश में नए निवेश के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लव-ड्रग्स जिहाद: सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed