{"_id":"6889fd15c0b68fb4b003000f","slug":"mp-rescue-of-2900-people-affected-by-rain-heavy-rain-warning-in-mp-cm-said-collectors-sp-should-be-alert-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP:प्रदेश में अब तक 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहें अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP:प्रदेश में अब तक 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहें अलर्ट
Wed, 30 Jul 2025 05:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट की व्यवस्था भी करें।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने रेस्क्यू ऑपरेशन की स्टेट कमांड सेंटर से लाइव जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर्स और एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से किसानों और लोगों के नुकसान की भरपाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोच्छ प्राथमिकता है। राहत-बचाव कार्य में कोई कमी ना रहे। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को आपदा नियंत्रण कक्ष (स्टेट कमांड सेंटर) पहुंचकर हालात की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन, सेना और आपदा प्रबंधन दल मिलकर कार्य कर रहे हैं। जहां जरूरत हो, वहां हेलीकॉप्टर से भी एयरलिफ्ट कर प्रभावितों को सुरक्षित निकाला जाएगा। अब तक प्रदेश में 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सीएम डॉ. यादव रेस्क्यू अभियान की जानकारी लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर, एसपी रहे अलर्ट पर रहे
उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात कलेक्टर, एसपी और होमगार्ड कमांडेंट लगातार अलर्ट पर रहें। जलमग्न इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स अपने अलर्ट सिस्टम और निगरानी तंत्र को और मजबूत बना लें, क्योंकि बाढ़ की सूचनाएं जितनी जल्दी मिलेंगी, राहत दल उतनी ही शीघ्रता से पहुंच पायेंगे। इससे लोगों को सुरक्षित निकालकर उनतक जरूरी राहतें पहुंचाई जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में मछली परिवार पर बुलडोजर एक्शन, तोड़ा जा रहा करोड़ों का अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

सीएम डॉ. यादव अधिकारियों को निर्देश देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशनों की लाइव जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने जिलों से जुड़े अधिकारियों से लाइव संवाद कर रेस्क्यू ऑपरेशनों की जानकारी ली और राहत शिविरों में मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, कपड़े और सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ें- MP Monsoon Session Live: सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा
प्रभावितों की मदद करने वाले होंगे पुरस्कृत
डॉ. यादव ने कहा कि जिन लोगों ने बाढ़ प्रभावितों की मदद की है, उन्हें 15 अगस्त जैसे अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहें, और बिजली के खुले तारों से सावधान रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नाव से रेस्क्यू संभव न हो तो हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए। राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें- MP News: गुंडागर्दी पर भाजपा संगठन सख्त, विधायक को चेतावनी, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अगली गलती की जिम्मेदारी आपकी
कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले 24 घंटों में प्रदेश के नर्मदापुरम्, हरदा, गुना, शिवपुरी और रायसेन जिले में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, भोपाल खंडवा, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, श्योपुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, पांढुरना और छिंदवाड़ा जिले अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा और खरगोन, अलीराजपुर, धार, इन्दौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, जबलपुर,सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीमकगढ़ और निवाड़ी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्यस्तरीय स्टेट कमांड सेंटर और जिलों में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्षों द्वारा सरकार, सेना और मौसम विभाग के सतत् संपर्क में रहकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।