फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Drug Kingpin Shahwar Machhli Booked for Rape Yaseen Also Named in POCSO Case

लव-ड्रग्स जिहाद: सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता

Wed, 30 Jul 2025 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 30 Jul 2025 04:08 PM IST
सार

भोपाल में ड्रग्स तस्करी के आरोपी शाहवर और यासीन मछली पर एक युवती ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शाहवर ने 2018 में उसके साथ दुष्कर्म किया था, उस समय पीड़िता नाबालिग थी।

विज्ञापन
Drug Kingpin Shahwar Machhli Booked for Rape Yaseen Also Named in POCSO Case
आरोपी शाहवर और यासीन मछली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर मछली पर एक और गंभीर मामला दर्ज किया गया है। एक पीड़िता की शिकायत पर शाहवर मछली के खिलाफ भोपाल महिला थाना में दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, यासीन मछली को इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने यासीन पर धमकाने का आरोप लगाया है। शाहवर के खिलाफ दुष्कर्म का और यासीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट और अड़ीबाजी जैसे कुल तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में मछली परिवार पर बुलडोजर एक्शन, तोड़ा जा रहा करोड़ों का अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
विज्ञापन


2018 में किया दुष्कर्म, तब नाबालिग थी पीड़िता
25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में शाहवर मछली ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया था। उस समय वह नाबालिग थी। शाहवर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसकी शाहवर से पहली मुलाकात शहर के एक हुक्का लाउंज में हुई थी। वहीं से दोस्ती बढ़ी और बाद में शाहवर उसे पंजाबी बाग स्थित एक कमरे में ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?

ड्रग्स पैडलरों पर जल्द होगी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, यासीन मछली और शाहवर मछली से पूछताछ में दर्जनों पब और रेस्टोरेंट्स की जानकारी मिली है, जहां यासीन ड्रग्स की आपूर्ति करता था। यासीन ने भोपाल के कई प्रमुख क्लबों में ‘डीजे’ की आड़ में ड्रग्स सप्लाई की थी। पुलिस ने भोपाल और आसपास सक्रिय करीब दर्जन भर ड्रग्स पैडलरों की पहचान कर ली है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। यासीन द्वारा अवैध हथियारों की आपूर्ति के मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच फिर से उसकी रिमांड मांग सकती है।


ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed