{"_id":"6aa2e13f4fa5a1909405e74d","slug":"bap-to-expand-beyond-mp-and-rajasthan-strategy-formulated-for-growth-across-nine-states-organizational-posts-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी-राजस्थान से आगे बढ़ेगी BAP, 9 राज्यों ने बनाई विस्तार की रणनीति; रतलाम अधिवेशन में संगठन में बढ़ाए पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी-राजस्थान से आगे बढ़ेगी BAP, 9 राज्यों ने बनाई विस्तार की रणनीति; रतलाम अधिवेशन में संगठन में बढ़ाए पद
Thu, 10 Sep 2026 10:26 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:26 PM IST
सार
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) अब मध्यप्रदेश और राजस्थान से आगे देश के दूसरे राज्यों में संगठन विस्तार की तैयारी कर रही है। रतलाम में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, नए पदों पर नियुक्तियां करने और आगामी राजनीतिक-सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) अब मध्यप्रदेश और राजस्थान से आगे देश के अन्य राज्यों में संगठन विस्तार की तैयारी में है। रतलाम में हुए पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन को देशभर में मजबूत करने के साथ विभिन्न पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय महासचिव और कोषाध्यक्ष के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां भी की गईं। पार्टी ने आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की। हीरा पैलेस में आयोजित अधिवेशन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन के विस्तार, राज्यों में आगामी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- खड़े हनुमान विवाद: उमा की सीएम मोहन से अपील- ‘विकास के साथ आस्था भी जरूरी’, भोपाल का उदाहरण देकर सुझाया समाधान
राष्ट्रीय संगठन में नई नियुक्तियां
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के निधन के बाद खाली हुए पद पर प्रतापगढ़ के मांगीलाल निनामा को नया राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं डूंगरपुर के पोपटलाल खोखरिया को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय कमिटी ने संगठन में विभिन्न पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। अधिवेशन में बांसवाड़ा सांसद राजकुमार ने पार्टी को दूसरे राज्यों में विस्तार देने की जरूरत बताई। उन्होंने आदिवासी और वंचित वर्गों की लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी भागीदारी के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। राजस्थान विधानसभा में 'बाप' विधायक दल के नेता थावर चंद्र डामोर, आसपुर विधायक उमेश डामोर और बागीदोरा विधायक जयकृष्ण पटेल समेत विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। झारखंड, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार और गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ: गोधरा दंगा मामलों में रहे विशेष लोक अभियोजक, जानें कौन हैं अल्पेश यशवंत कोगजे
डोडियार बोले- राज्यों में बढ़ाएंगे राजनीतिक सक्रियता
अधिवेशन के समापन पर मध्य प्रदेश के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि BAP आदिवासी समाज के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में संगठन का विस्तार करेगी। उनके मुताबिक अधिवेशन में लिए गए निर्णय पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा देंगे। दो दिन चले अधिवेशन में आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मंथन हुआ। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।