फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The state will get the gift of roads and flyovers, Union Minister Nitin Gadkari will inaugurate them

MP News: प्रदेश का सड़कों और फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

Thu, 10 Apr 2025 08:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Apr 2025 08:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री गडकरी सड़कों और फ्लाई ओवर की आज बड़ी सौगातें देंगे। गुरुवार को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम इंदौर संभाग के बदनावर के खेड़ा में होगा। 
 

विज्ञापन
MP News: The state will get the gift of roads and flyovers, Union Minister Nitin Gadkari will inaugurate them
प्रदेश को सड़कों और फ्लाईओवर की मिलेगी सौगातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश को गुरुवार को सड़कों और फ्लाईओवर की सौगातें मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिये धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में समारोहपूर्वक सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। केन्द्रीय मंत्री उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही उज्जैन-गरोठ  के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क और बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: PM के आनंदपुर धाम दौरे की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1930 में स्थापित ट्रस्ट सामाजिक कार्यों का प्रमुख केंद्र बना
विज्ञापन


कार्यक्रम में  संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क, चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास, शाजापुर, कनासिया एवं एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में 3 फ्लाई ओवर, अंडरपास तथा रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- ईवीएम बहुत बड़ा धोखा, पटवारी ने किया भाजपा-संघ के खिलाफ संघर्ष का आह्वान

इसके अलावा उज्जैन-बदनावर फोर-लेन हाई-वे, जिसकी लंबाई 69.100 किलोमीटर है, अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह परियोजना मई 2022 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपी गई थी। यह हाई-वे आधुनिक इंजीनियरिंग और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे का एक शानदार उदाहरण है। इस परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल, 7 छोटे पुल, एक इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर, 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट, 42 बस शेल्टर/बस-वे और 4 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 23 किलोमीटर सर्विस रोड भी बनाई गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 28 किलोमीटर के 3 बायपास और 5 स्थानों पर 18 किलोमीटर के रिअलाइन्मेंट का निर्माण किया गया है। इस हाईवे के पूरा होने से उज्जैन और बदनावर के बीच यात्रा का समय 2.5 घंटे से घटकर मात्र 1 घंटे से भी कम रह गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed