फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: How did the scooter stolen from Hamidia reach a police officer? An e-challan photo revealed the truth; the

एमपी: हमीदिया से चोरी स्कूटी पुलिसकर्मी तक कैसे पहुंची? ई-चालान की तस्वीर ने खोला राज, सवालों में खाकी

Thu, 10 Sep 2026 10:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 10 Sep 2026 10:14 PM IST
सार

हमीदिया अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी का सुराग पुलिस की जांच से नहीं, बल्कि यातायात विभाग के ई-चालान से मिला। चालान की तस्वीर में एक महिला पुलिसकर्मी वही चोरी की स्कूटी चलाती नजर आई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
MP: How did the scooter stolen from Hamidia reach a police officer? An e-challan photo revealed the truth; the
चोरी की स्कूटी पर दिखाई दी महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर से चोरी हुई स्कूटी का सुराग पुलिस की तफ्तीश से नहीं, बल्कि यातायात विभाग के ई-चालान से लगा है। हैरत की बात यह है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कटे इस चालान की तस्वीर में एक महिला पुलिसकर्मी चोरी की स्कूटी बेखौफ दौड़ाती नजर आ रही है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है और कोहेफिजा थाना पुलिस अब अपनी ही बिरादरी की इस संदिग्ध खाकी की तलाश में जुट गई है। खाकी पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए हैं, क्योंकि चोरी गई स्कूटी को पुलिस तलाश नहीं पाई, लेकिन चालान में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी चलाती दिखी। इसके बाद से पुलिस के आला अधिकारी भी सन्न हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खड़े हनुमान विवाद: उमा की सीएम मोहन से अपील- ‘विकास के साथ आस्था भी जरूरी’, भोपाल का उदाहरण देकर सुझाया समाधान
विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी निवासी नीलू साहू (32) हमीदिया अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर कार्यरत हैं। गत 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर आई थीं। अस्पताल परिसर में गाड़ी पार्क करने के महज आधे घंटे बाद जब वह लौटीं, तो स्कूटी गायब थी। वाहन के बैग में एक आईफोन, पैन कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड और कार की चाबी भी रखी हुई थी। पीडि़ता की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: भारत भवन में दो दिन गूंजेंगी भारतीय भाषाएं,14 सितंबर को सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

युवक ले जाते दिखा, महिला चलाती दिखी
अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद शर्ट पहने संदिग्ध युवक स्कूटी ले जाता दिखा था। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि घटना के 10 दिन बाद 2 सितंबर पीडि़ता के मोबाइल पर यातायात विभाग का एक ई-चालान मैसेज आया। रोशनपुरा चौराहे पर कटे इस चालान में संलग्न तस्वीर देखकर पीडि़ता के होश उड़ गए-चोरी गई स्कूटी को एक महिला खाकी यूनिफॉर्म पहनकर चला रही थी। अस्पताल परिसर से चोरी गई स्कूटी का एक पुलिसकर्मी के पास पहुंचना और उसका सरेआम सडक़ों पर इस्तेमाल होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: भारत भवन में दो दिन गूंजेंगी भारतीय भाषाएं,14 सितंबर को सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई 
मामला उजागर होने के बाद कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चालान की तस्वीर के आधार पर संबंधित खाकी वर्दीधारी महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पहचान और पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि चोरी का यह वाहन पुलिसकर्मी तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed