Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal gambian man accused of exploitation on marriage promise

भोपाल: गैम्बिया के युवक ने महिला का किया यौन शोषण, दूसरी युवती से अफेयर ने खोली पोल

Tue, 17 Nov 2026 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 10:49 PM IST
सार

भोपाल के कोलार इलाके में 34 वर्षीय महिला ने गैम्बिया निवासी युवक बुबाकर जालो पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर महिला ने विरोध किया। आरोपी पर धक्का-मुक्की का भी आरोप है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhopal gambian man accused of exploitation on marriage promise
महिला से दुष्कर्म - फोटो : साकंतिक फोटो

विस्तार

राजधानी के कोलार इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पानी-पुरी और फास्ट फूड का ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाली 34 वर्षीय महिला के साथ गैम्बिया के रहने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर पति से तलाक होने के बाद शादी करने का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। हाल ही में उसके दूसरी युवती के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर महिला को धोखे का अहसास हुआ। जब वह अपने भाई के साथ आरोपी से बात करने पहुंची तो उसने धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद पीड़िता ने कोलार रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई ने पकड़ी 2.40 करोड़ की एम्फेटामाइन, लैपटॉप बैग के गुप्त खाने में छिपाई थी
विज्ञापन


फास्ट फूड स्टॉल पर हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने 16 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। करीब एक साल पहले महिला अपने पति के साथ कोलार रोड स्थित डी-मार्ट क्षेत्र में पानी-पुरी और फास्ट फूड का स्टॉल लगाती थी। इसी दौरान गैम्बिया निवासी बुबाकर जालो उनके स्टॉल पर आने लगा। नियमित मुलाकातों के चलते दोनों के बीच जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध होने के कारण उनके बीच विवाद चल रहा था और पति ने तलाक के लिए आवेदन भी दिया था। इस बात की जानकारी आरोपी को थी। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि पति से तलाक होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसी भरोसे में महिला उसकी बातों पर विश्वास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में पहली बार बनाए संबंध
फरवरी 2026 में रात करीब 11.30 बजे जब महिला का पति घर पर नहीं था, आरोपी उसके घर पहुंचा। यहां उसने शादी का भरोसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का वादा दोहराते हुए कई बार महिला के साथ संबंध बनाता रहा। महिला को दो दिन पहले जानकारी मिली कि आरोपी का भोपाल की ही एक अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके 14 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई खेमचंद के साथ आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed