Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: IAS Officer R Rajendran Raises Firecracker Pollution Concerns, Says Diwali Is Spreading Bronchitis

एमपी: IAS अधिकारी आर. राजेंद्रन ने पटाखों के इस्तेमाल पर जताई चिंता, बोले- दिवाली पर बांट रहे हैं ब्रोंकाइटिस

Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्रम सचिव और आईएएस अधिकारी आर. राजेंद्रन ने दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पटाखों के धुएं से हम दिवाली पर रोशनी के बजाय ब्रोंकाइटिस बांट रहे हैं।

विज्ञापन
MP: IAS Officer R Rajendran Raises Firecracker Pollution Concerns, Says Diwali Is Spreading Bronchitis
आईएएस रघुराज राजेंद्रन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण और त्योहारों के बढ़ते व्यावसायीकरण को लेकर मध्यप्रदेश के श्रम विभाग के सचिव आईएएस रघुराज राजेंद्रन ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। उनका कहना है कि दिवाली पर हम रोशनी बांटने के बजाय ब्रोंकाइटिस बांट रहे हैं। राजेंद्रन ने अपने पोस्ट में कहा कि दिवाली अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है, लेकिन अब त्योहार मनाने का तरीका बाजार तय करने लगा है। बिक्री, आकर्षक ऑफर और खरीदारी को उत्सव की खुशियों का पैमाना बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर लोगों के लिए सबसे अच्छा उपहार स्वच्छ हवा हो सकती है, लेकिन इसके बजाय मिठाइयों में अधिक चीनी और वसा, पैकेटबंद नमकीन और ऐसे उपहार दिए जाते हैं, जिनकी कई बार सामने वाले को जरूरत भी नहीं होती। इसके बाद पटाखे जलाए जाते हैं, जिनसे शोर और धुएं के अलावा कुछ हासिल नहीं होता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कूनो डायरेक्टर ने सरकार की तबादला नीति पर उठाए सवाल: बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है अफसरों की कार्यक्षमता
विज्ञापन


पटाखों के धुएं में मौजूद होते हैं हानिकारक कण
आईएएस अधिकारी ने बताया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं सामान्य धुआं नहीं होता। इसमें बारीक धूल के कण (पार्टिकुलेट मैटर), सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और रंग पैदा करने वाले धातु के यौगिक शामिल होते हैं। दिवाली के बाद कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती है। हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषण और धुंध कई दिनों तक वातावरण में बनी रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में हर साल बनेंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण,50 एकड़ में प्रोजेक्ट; CM बोले-गौ माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर
उन्होंने कहा कि प्रदूषण के ये बारीक कण फेफड़ों के भीतर तक पहुंच जाते हैं और अस्थमा के दौरे तथा ब्रोंकाइटिस की समस्या बढ़ा सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इससे ज्यादा खतरा रहता है। राजेंद्रन ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो परिवार पटाखे नहीं जलाते, उन्हें भी उसी प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ती है, जिसमें हजारों पटाखे जलाने वाले लोग सांस लेते हैं। यानी पटाखे जलाने या न जलाने से प्रदूषण का असर किसी एक परिवार तक सीमित नहीं रहता। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: कटनी और सिवनी में आग से 12 लोगों की मौत, सीएम ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद देने के निर्देश दिए

त्योहार मनाने के तरीके में बदलाव की जरूरत
राजेंद्रन ने कहा कि त्योहारों के खिलाफ हुए बिना भी प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसके लिए हर मोहल्ले में लोगों को खुलकर इस मुद्दे पर बात करनी होगी और खुद पहल करनी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली दिवाली लोगों को धुएं और स्मॉग के बजाय दीयों की रोशनी के लिए याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed