{"_id":"6b04685529f17d510008080c","slug":"mp-horticulture-officer-and-wife-arrested-for-taking-50-000-bribe-against-2-lakh-demand-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा
Mon, 23 Nov 2026 09:52 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:52 PM IST
सार
पन्ना में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में उद्यान विभाग के सहायक संचालक और उनकी पत्नी को 50 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने सरकारी योजना के तहत किसान और उसकी पत्नी को मिली सब्सिडी के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
प्रदीप श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी योजना के तहत मिली सब्सिडी के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने पन्ना में उद्यान विभाग के सहायक संचालक प्रदीप श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रवि खरे को गिरफ्तार किया है। सोमवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने दोनों को प्रदीप श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर 50 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा। उनकी पत्नी छतरपुर जिले के बृजपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं। मामला प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत मिली सब्सिडी से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर सवाल, एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी को हटाने की मांग
शिकायतकर्ता भागवत साहू निवासी ग्राम मनकी, तहसील पवई ने वर्ष 2024-25 में योजना के तहत ऑयल मिल लगाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की पन्ना शाखा से 5.94 लाख रुपए का ऋण लिया था। वहीं, उनकी पत्नी गेंदाबाई साहू ने आटा और ऑयल मिल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पवई शाखा से 6.30 लाख रुपए का ऋण लिया था। योजना के तहत भागवत साहू को 2 लाख 31 हजार 280 रुपए और उनकी पत्नी को 2 लाख 20 हजार 500 रुपए की सब्सिडी मिली थी। आरोप है कि सहायक संचालक प्रदीप श्रीवास्तव ने दोनों को मिली सब्सिडी में से कुल दो लाख रुपए की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर सब्सिडी की राशि बैंक में वापस कराने के लिए पत्र जारी करने और कार्रवाई नहीं रोकने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जरूरी खबर: एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा टली, 9.76 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार
शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल
भागवत साहू ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गई शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद सोमवार 23 नवंबर को ट्रैप की योजना बनाई गई। लोकायुक्त की टीम ने पन्ना में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित सरकारी आवास एफ-3 पर कार्रवाई की। यहां प्रदीप श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रवि खरे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके और निरीक्षक रोशनी जैन के नेतृत्व में की गई। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।