{"_id":"6b0469eb111c7f4a050f090f","slug":"clean-and-green-simhastha-13-000-workers-to-clear-2-500-tonnes-of-waste-daily-2-000-buses-for-devotees-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें
Mon, 23 Nov 2026 09:59 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:59 PM IST
सार
सिंहस्थ-2028 को क्लीन एंड ग्रीन बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 2801.75 करोड़ रुपये के 33 कार्यों को मंजूरी दी है। उज्जैन में सफाई, परिवहन, बिजली और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने सभी काम 2027 के अंत तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंहस्थ-2028 में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारियों का खाका बड़ा कर दिया है। इस बार उज्जैन में केवल घाट, सड़क और पार्किंग ही नहीं बनेंगे, बल्कि सफाई से लेकर बिजली, परिवहन और सुरक्षा तक की व्यवस्थाओं को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रमुख स्नान के दिनों में प्रतिदिन करीब 2500 टन कचरा निकलने का अनुमान है। इसके प्रबंधन के लिए रोजाना 13 हजार सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी। वहीं, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 2000 बसें चलाने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में सिंहस्थ की तैयारियों के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की सातवीं बैठक में 2801.75 करोड़ रुपये के 33 प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण और व्यवस्थागत काम 2027 के अंत तक हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हर महीने मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक कर कामों की प्रगति की समीक्षा होगी। इस बार सिंहस्थ को क्लीन एंड ग्रीन थीम पर आयोजित करने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा
2584 हेक्टेयर में बनेंगे 1.74 लाख शौचालय और स्नानघर
सिंहस्थ में स्वच्छता सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। करीब 2584 हेक्टेयर में फैले मेला क्षेत्र में 8169 स्वच्छता सेट बनाए जाएंगे। इनमें कुल 1.74 लाख से अधिक इकाइयां होंगी। इनमें करीब 1.19 लाख शौचालय, 23,200 स्नानघर और 31,600 मूत्रालय शामिल हैं। सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता हर 500 मीटर पर रखने की योजना है। महिलाओं के लिए घाटों पर 185 चेंजिंग रूम सेट भी बनाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं पर 393.53 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। कचरा प्रबंधन और सफाई पर 153.73 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ जीपीएस और कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी होगी। क्षिप्रा के जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए 12.33 करोड़ रुपये से उपचार और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
122 किमी लंबी अस्थायी सड़कें
श्रद्धालुओं को पार्किंग से घाटों और अखाड़ों तक पहुंचाने के लिए 2000 बसों के संचालन का प्रस्ताव है। इसके लिए 45 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मेला क्षेत्र में 122 किलोमीटर अस्थायी सड़कें बनाई जाएंगी। घाटों तक पहुंचने के लिए 17 किलोमीटर पाथ-वे और पार्किंग एवं सर्विस क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इन कार्यों पर भी करोड़ों रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा के सभी घाटों तक पक्के रास्ते बनाने पर जोर दिया है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर सवाल, एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी को हटाने की मांग
40 हजार लोगों की डॉरमेट्री, 90 करोड़ का अनुभव केंद्र
सिंहस्थ के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए 40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री सहित टेंट व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव है। इस पर 120.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, उज्जैन में 90 करोड़ रुपये की लागत से सिंहस्थ अनुभव केंद्र बनाने की योजना है। इसे करीब 75 हजार वर्गफुट में पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें एआई, एआर-वीआर, होलोग्राम और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए महाकाल, समुद्र मंथन, क्षिप्रा, अखाड़ा परंपरा और विक्रमादित्य से जुड़े 10 विषयगत जोन बनाए जाएंगे। सिंहस्थ के बाद भी यह केंद्र पर्यटन स्थल के रूप में उपयोगी रहेगा।
ये भी पढ़ें- भोपाल: 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम ने मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता को भी बनाया भागीदार
बिजली और सुरक्षा के लिए भी बड़ा इंतजाम
मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली के लिए 387.99 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें पांच अस्थायी बिजली उपकेंद्र, 1000 ट्रांसफॉर्मर और 4500 बिजली कनेक्शन शामिल हैं। आपात स्थिति के लिए जनरेटर और मोबाइल लाइट टावर भी लगाए जाएंगे। पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन निगरानी, एंटी-ड्रोन तकनीक और आधुनिक उपकरणों की तैयारी है। 100 बम निरोधक दस्तों की जरूरत बताई गई है। होमगार्ड की संख्या 8000 से बढ़ाकर 11,500 और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव है।